{"_id":"6861e067b5ababe7d5099d79","slug":"mosquitoes-attack-dengue-and-malaria-cases-are-increasing-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतरे की घंटी : मच्छरों का हमला... डेंगू-मलेरिया के मामलों में हो रही बढ़ोतरी, शासन चलाएगा जागरूकता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतरे की घंटी : मच्छरों का हमला... डेंगू-मलेरिया के मामलों में हो रही बढ़ोतरी, शासन चलाएगा जागरूकता अभियान
Mon, 30 Jun 2025 06:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा
विनोद डबास, नई दिल्ली
विनोद डबास, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 30 Jun 2025 06:25 AM IST
सार
इस बार गर्मी के मौसम में भी लोग डेंगू और मलेरिया जैसे जानलेवा रोगों की चपेट में रहे हैं। डेंगू के मामलों ने 200 का आंकड़ा पार कर लिया है।
विज्ञापन
डेंगू का मच्छर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में मानसून से पहले ही मच्छरों के हमले से लोग बीमार हो रहे हैं। इस बार गर्मी के मौसम में भी लोग डेंगू और मलेरिया जैसे जानलेवा रोगों की चपेट में रहे हैं। डेंगू के मामलों ने 200 का आंकड़ा पार कर लिया है। कुछ समय से प्रति सप्ताह डेंगू के 10 से अधिक मामले आ रहे हैं। लिहाजा मानसून से पहले ही मच्छरों का हमला आने वाले महीनों के लिए खतरे की घंटी है।
विज्ञापन
राजधानी में जनवरी से जून तक करीब 50,000 घरों में मच्छर जनित प्रजनन स्थल पाए गए। इससे भी ज्यादा चौकाने वाली बात यह है कि डेंगू के 208 मरीज अब तक सामने आ चुके हैं। यह पिछले पांच वर्षों में इस अवधि में दूसरे नंबर पर है। वहीं मलेरिया के भी 77 केस दर्ज किए गए हैं, जो गत पांच वर्षों में सबसे अधिक है।
विज्ञापन
डेंगू के सबसे ज्यादा मामले एमसीडी के मध्य, सिविल लाइंस और पश्चिमी जोन से आए हैं। इन जोन में 20-20 से अधिक मामले सामने आ चुके है। मलेरिया ने इस बार पश्चिम और नजफगढ़ जोन को सबसे ज्यादा प्रभावित किया है।
विज्ञापन
स्कूली बच्चों की ली जाएगी मदद
दिल्ली सरकार, एमसीडी एवं नई दिल्ली नगर पालिका परिषद मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए स्कूली बच्चों की मदद लेगी। छात्रों के माध्यम से पीटीएम का आयोजन कर अभिभावकों को जागरूक किया जाएगा। वहीं छात्रों को पूरी आस्तीन के कपड़े पहनने एवं अपने घर एवं आस पास मच्छरों का प्रजनन रोकने के आदेश देगी। वहीं एमसीडी डीबीसी कर्मचारियों के माध्यम से डोर टू डोर जागरूकता मुहिम चलाएगी।