फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Moser Baer Company declares bankrupt in Greater Noida

ग्रेटर नोएडा की मोजर बेयर कंपनी दिवालिया घोषित, सुप्रीम कोर्ट जाएंगे कर्मचारी

Sun, 23 Sep 2018 06:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Sun, 23 Sep 2018 06:07 AM IST
विज्ञापन
Moser Baer Company declares bankrupt in Greater Noida
Moser Baer

नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) ने ग्रेटर नोएडा की मोजर बेयर इंडिया लिमिटेड कंपनी को दिवालिया घोषित कर दिया है। कंपनी पर 4356 करोड़ रुपये का कर्ज है। हालांकि इंटरिम प्रोफेशनल रिजोल्यूशन (आईआरपी) ने इसकी औसत कीमत 337.45 करोड़ रुपये तय की है।

विज्ञापन


एनसीएलटी के अध्यक्ष एमएम माथुर और सदस्य एके मोहापात्रा ने 20 सितंबर को यह फैसला दिया। उधर, कंपनी के कर्मचारियों ने फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने की बात कही है।मोजर बेयर इंडिया लि. को 3 नवंबर, 2017 को बंद कर दिया गया था।

विज्ञापन

 

बिना नोटिस कंपनी बंद करने पर कर्मचारियों ने विरोध किया तो 14 नवंबर को कंपनी ने दिवालिया घोषित होने के लिए एनसीएलटी में अपील की। एनसीएलटी ने 17 नवंबर को कंपनी प्रबंधन को भंग कर दिया और चार कंपनियों के लिए आईआरपी नियुक्त कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें नई दिल्ली के ओखला, ग्रेटर नोएडा के उद्योग विहार और नोएडा के सेक्टर-80 की दो यूनिट शामिल हैं। आईआरपी ने मार्च, 2018 में रिजोल्यूशन प्लान और एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट निकाले। किसी कंपनी ने रुचि नहीं ली तो मई में फिर से एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट निकाला गया। 

इसमें एक कंपनी ने आवेदन किया लेकिन बाद में वह भी पीछे हट गई। नौ माह पूरे होने के बाद आईआरपी ने अपनी रिपोर्ट एनसीएलटी में जमा की। इस पर सुनवाई के बाद कंपनी को दिवालिया घोषित कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed