{"_id":"61331dad9ac567262c593ecf","slug":"more-than-nine-lakh-people-have-been-vaccinated-in-a-week-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: एक सप्ताह से नौ लाख से ज्यादा लोगों को लगाई गई वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: एक सप्ताह से नौ लाख से ज्यादा लोगों को लगाई गई वैक्सीन
Sat, 04 Sep 2021 12:48 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Sat, 04 Sep 2021 12:48 PM IST
सार
रोजाना डेढ़ लाख से ज्यादा वैक्सीन लगाई जा रही और इनमें अधिकतर संख्या युवाओं की है। वहीं स्वास्थ्य विभाग का कहना कि वैक्सीन की आपूर्ति इसी प्रकार होती रही तो दिसंबर तक सभी को टीका लगाने का लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
वैक्सीन लगवाती युवती।
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में टीकाकरण की रफ्तार काफी तेज हो गई है। पिछले सात दिन में ही नौ लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। रोजाना 1.5 लाख से ज्यादा टीके लगाए जा रहे हैं।अभी तक करीब 66 फीसदी आबादी को पहली खुराक लग चुकी है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि अगर इसी प्रकार वैक्सीन की आपूर्ति होती रही तो दिसंबर तक सभी लोगों को खुराक लग जाएगी।
दिल्ली में 16 जनवरी से टीकाकरण शुरू हुआ था। अब तक एक करोड़ 37 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इनमें 98 लाख को पहली और 39 लाख को दूसरी डोज लग चुकी है। पिछले दस दिन में ही 11 लाख टीके लगाए गए हैं। वैक्सीन लेने वालों में सबसे अधिक संख्या युवाओं की है। 18 से 44 आयु वर्ग में 64 लाख लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। वैक्सीन लेने वालों में सबसे अधिक संख्या युवाओं की है।
स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि पिछले काफी समय से दिल्ली को वैक्सीन की पर्याप्त आपूर्ति हो रही है। इससे रोजाना डेढ़ से ज्यादा टीके लगाए जा रहे हैं। युवा बड़ी संख्या में वैक्सीन लगवाने के लिए आ रहे हैं। पिछले सात दिन में 9 लाख 17 हजार वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन
एक सप्ताह के टीकाकरण के आंकड़े
दिन - वैक्सीन लगी
27 अगस्त- 1,53,729
28- 1,85,839
29- 10,828
30- 1,63,858
31- 1,35,902
1 सितंबर-1,13,113
2- 1,53,754
नोट- आंकड़े स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक हैं और दर फीसदी में है