फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   More than 70.82 lakh saplings will be planted,

Delhi NCR News: 70.82 लाख से अधिक पौधे लगेंगे, ग्रीन एक्शन प्लान से दिल्ली होगी हरी-भरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 09:46 PM IST
विज्ञापन
- नए पौधों के लिए पर्याप्त जगह के लिए की जा रही पुराने पेड़ों की छंटाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली । दिल्ली वन विभाग ने 2026-27 के लिए ग्रीन एक्शन प्लान (जीएपी) के तहत 70.82 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। पुराने पेड़ों की शाखाओं की छंटाई की जा रही है, ताकि नए पौधों को पर्याप्त जगह और रोशनी मिल सके। कैनोपी ओपनिंग यानी पेड़ों की शाखाओं को चुनिंदा तरीके से खोलने की योजना अपनाई जा रही है। इस प्रक्रिया से पेड़ों के घने घेरे में बीच-बीच में खाली जगह बनती है, जिससे सूरज की रोशनी जमीन तक पहुंचती है और नए पौधों के बढ़ने की संभावना बढ़ती है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के प्लान की समीक्षा के बाद इस बार का लक्ष्य तय किया गया है।
तीन स्तरीय मॉडल अपनाया जाएगा

एक अधिकारी ने बताया कि वन विभाग तीन स्तरीय पौधारोपण मॉडल भी अपनाएगा। इसमें सबसे ऊपरी परत में बड़े देसी पेड़ होंगे, बीच में छोटे पेड़ और झाड़ियां होंगी और सबसे नीचे घास व जमीन से जुड़े पौधे होंगे। इसे हवा की गुणवत्ता और जैव विविधता बढ़ेगी। फरवरी में हुई बैठक के अनुसार, पौधारोपण एजेंसियों के लिए प्रशिक्षण कार्यशालाएं भी होंगी।
विज्ञापन



सैटेलाइट से होगी निगरानी
प्लान के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में 75 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य था, जिसमें से अब तक 67.98 लाख पौधे लगाए जा चुके हैं। लक्ष्य को इस महीने पूरा करने का प्रयास जारी है। सभी एजेंसियों से कहा गया है कि वे अपने पौधारोपण का विस्तृत डेटा जीएपी पोर्टल पर अपलोड करें। अधिकारियों ने पोर्टल में बदलाव करने का भी प्रस्ताव रखा है। इसके अलावा, चेयरमैन ने थर्ड-पार्टी ऑडिट कराने के निर्देश दिए हैं। शुरुआत सैटेलाइट से की जाएगी और बाद में जमीन पर जाकर सत्यापन किया जाएगा। इसके लिए वन विभाग एजेंसी की पहचान कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed