फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   More than 20000 challans issued for smooth traffic flow action taken against 226 people for drunk driving in

Delhi: सुगम यातायात के लिए 20 हजार से अधिक चालान, शराब पीकर वाहन चलाने वाले 226 लोगों पर कार्रवाई

Mon, 29 Dec 2025 05:21 AM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 29 Dec 2025 05:21 AM IST
सार

नए साल पर शराब पीकर वाहन चलाने वाले सावधान हो जाए। यातायात पुलिस ने सड़कों पर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ और हादसों को रोकने के लिए मुस्तैदी बढ़ा दी है। साल के आखिरी दिनों में सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस ने एक अभियान शुरू किया है।

विज्ञापन
More than 20000 challans issued for smooth traffic flow action taken against 226 people for drunk driving in
20 हजार से अधिक चालान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नए साल पर शराब पीकर वाहन चलाने वाले सावधान हो जाए। यातायात पुलिस ने सड़कों पर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ और हादसों को रोकने के लिए मुस्तैदी बढ़ा दी है। साल के आखिरी दिनों में सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस ने एक अभियान शुरू किया है, जिसके तहत दिल्ली के चप्पे-चप्पे पर चेकिंग तेज कर दिया है। अभियान के पहले ही दिन पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले 226 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने अभियान के पहले ही दिन करीब 20 हजार से ज्यादा चालान काटे हैं। यातायात की अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मोनिका भारद्वाज ने बताया कि शनिवार को दिल्ली के विभिन्न इलाकों में चलाए गए इस विशेष अभियान के तहत ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भारी जुर्माना लगाया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक, नशे की हालत में वाहन चलाने पर 226, तेज रफ्तार में 13,833 ई-चालान, रेड लाइट जंपिंग के 5,394, बिना हेलमेट के 2,194, गलत दिशा में वाहन चलाने के 1,941 और दो पहिए वाहन पर ओवर लोडिंग के 266 चालान काटे हैं। इसके अलावा खतरनाक तरीके से वाहन चलाने और काली फिल्मों के प्रयोग पर भी कड़ी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


साल के आखिरी दिनों में पुलिस ने शुरू किया अभियान
यातायात पुलिस अधिकारी ने बताया कि नए साल की पूर्व संध्या पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ जाता है। इसे देखते हुए कनॉट प्लेस, महरौली, हौज खास और साउथ दिल्ली जैसे पार्टी हॉटस्पॉट्स पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। चौराहों पर लगे आधुनिक ब्रीथ एनालाइजर से हर संदिग्ध चालक की जांच की जा रही है। पीसीआर और जिला पुलिस के साथ समन्वय बनाकर रात भर गश्त की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की अपील जिम्मेदारी से मनाएं जश्न
दिल्ली यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वह जश्न के दौरान यातायात नियमों का पालन करें। पुलिस ने सुझाव दिया है कि यदि आप शराब का सेवन करते हैं, तो खुद गाड़ी चलाने के बजाय टैक्सी, सार्वजनिक परिवहन या किसी बिना शराब पिए दोस्त की मदद ले। हो सके, तो जश्न के दौरान शराब का सेवन न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed