फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   More than 20 thousand candidates will appear in examination at 44 centers in Gautam Buddha Nagar UPSC 2025

UPSC 2025: गौतमबुद्ध नगर में 44 केंद्रों पर 20 हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में होंगे शामिल, नकल पर कड़ा पहरा

Sat, 24 May 2025 09:16 PM IST
श्याम जी. माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: श्याम जी. Updated Sat, 24 May 2025 09:16 PM IST
सार

गौतमबुद्ध नगर में 25 मई को 44 केंद्रों पर सिविल सर्विसेज प्री परीक्षा दो पालियों में होगी, जिसमें 20,000 से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे। नकल रोकने के लिए कड़े इंतजाम, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर प्रतिबंध और 1143 शिक्षकों की तैनाती की गई है।
 

विज्ञापन
More than 20 thousand candidates will appear in examination at 44 centers in Gautam Buddha Nagar UPSC 2025
UPSC - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

गौतमबुद्ध नगर जिले के 44 केंद्रों पर 25 मई रविवार को संघ लोक सेवा आयोग की ओर से सिविल सर्विसेज प्री परीक्षा का आयोजन कराया जाएगा। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह साढ़े नौ बजे से आयोजित होगी। वहीं, दूसरी पाली ढाई बजे से आयोजित होगी। दोनों पालियों में 20 हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। 

विज्ञापन


अभ्यर्थियों को 30 मिनट पहले केंद्रों में प्रवेश दिया जाएगा। राजकीय, एडेड और निजी स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। माध्यमिक व परिषदीय स्कूलों के 1143 शिक्षकों की परीक्षा में तैनाती की गई है। वहीं, इतने ही शिक्षक स्कूलों के होंगे। हर केंद्र पर सेक्टर ,जोनल और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। जिलाधिकारी के साथ अन्य अधिकारी के कंधों पर परीक्षा को नकलविहीन कराने की जिम्मेदारी होगी। 
विज्ञापन


परीक्षा केंद्र के अंदर इलेक्ट्रानिक डिवाइस नहीं ले जा सकेंगे। ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश के समय इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की विशेष जांच की जाए, ताकि कोई भी अभ्यर्थी उन्हें भीतर न ले जा सके और परीक्षा नकलविहीन हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed