फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   More than 12 thousand illegal borewells sealed in Delhi

Action : दिल्ली में 12 हजार से अधिक अवैध बोरवेल सील, कुछ पर लगा पर्यावरण मुआवजा; कई के खिलाफ कार्रवाई शुरू

Mon, 26 May 2025 02:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 26 May 2025 02:31 AM IST
सार

कुछ अवैध बोरवेल पर पर्यावरण मुआवजा लगाया गया है, जबकि कई के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है। 

विज्ञापन
More than 12 thousand illegal borewells sealed in Delhi
बोरवेल/ट्यूबवेल/फाइल - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

दक्षिण-पश्चिम व उत्तर-पश्चिमी जिला प्रशासन ने बीते कुछ महीनों में 12 हजार से अधिक अवैध बोरवेल सील किए गए हैं। यही नहीं, कुछ अवैध बोरवेल पर पर्यावरण मुआवजा लगाया गया है, जबकि कई के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है। 

विज्ञापन


यह जानकारी राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) को रिपोर्ट के जरिए दी गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि दक्षिण-पश्चिम इलाके में जहां कुल 6,926 अवैध बोरवेल में से 5,886 को सील किया। वहीं, उत्तर-पश्चिम इलाके में कुल 9,128 अवैध बारवेल में से 2,644 बाेरवेल सील किए गए। वहीं, पूर्वी दिल्ली में कुल 1,47 अवैध बाेरवेल में से 128 को सील किया गया।
विज्ञापन


जिला प्रशासन की तरफ से 23 मार्च 2025 को एनजीटी की तरफ से सीलिंग की कार्रवाई के संबंध में रिपोर्ट पेश करने के आदेश के तहत दाखिल की गई है। एनजीटी ने कहा था, ऐसे में जबकि दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) ने बाेरवेल की पहचान अवैध के रूप में कर चुकी है। लेेकिन, अब भी सील करने की कार्रवाई पूरी नहीं हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में जिला प्रशासन बोरवेल के खिलाफ की गई कार्रवाई के संबंध में रिपोर्ट पेश करें। दक्षिण-पश्चिम जिला प्रशासन ने अपनी रिपाेर्ट में यह भी बताया कि डीजेबी की तरफ से दी गई सूची के अनुसार नजफगढ़ व द्वारका में 526 स्थानों पर अवैध बोरवेल होने की पहचान की गई थी, लेकिन मौके पर टीम को कोई बोरवेल नहीं मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed