फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   more tha seven thousand buyers has not get flat in noida

सीएम योगी के आदेश के बाद भी नहीं मिला 7500 लोगों को अपना घर

Mon, 11 Dec 2017 12:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा/ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा/ग्रेटर नोएडा Updated Mon, 11 Dec 2017 12:20 PM IST
सार

 
पर संशय
ग्रेनो ने बनाई 9272 फ्लैटों पर पजेशन की कार्ययोजना
6664 बिल्डर से व 2608 खुद के फ्लैट देगा ग्रेनो
नोएडा ने तय तिथि से पहले ही शासन को भेजा प्लान
एक्शन प्लान की मियाद आज हो गई खत्म
अमर उजाला ब्यूरो
 

विज्ञापन
more tha seven thousand buyers has not get flat in noida
- फोटो : File Photo

विस्तार

मुख्यमंत्री की ओर से दिसंबर तक 50 हजार फ्लैट दिलाने का आदेश दिया गया था, लेकिन काफी मशक्कत के बाद 42500 फ्लैटों के मिलने का रास्ता दिखने लगा है। नोएडा 12500, ग्रेटर नोएडा 22500 व यमुना प्राधिकरण 7500 फ्लैटों पर कब्जा दिलाने की कार्य योजना पर काम कर रहा है।

विज्ञापन


अगर आंकड़ों पर गौर करें तो यह कुल 42500 होता है। ऐसे में 7500 फ्लैटों के कब्जे पर संशय अभी भी बना हुआ है। वहीं, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने 9272 फ्लैटों पर कब्जा देने की कार्य योजना भी तैयार कर ली है। इसकी सूची मंत्रियों के समूह को सोमवार को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन


दरअसल, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सोमवार को दिल्ली में हुई बैठक में 14 हजार फ्लैटों की योजना की जानकारी दी थी। जिस पर मंत्रियों ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा था कि तय लक्ष्य के अनुसार फ्लैटों पर कब्जा दिलाने योजना पेश करें, ताकि मुख्यमंत्री की तरफ से 31 दिसंबर तक नोएडा-ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण को मिले 50 हजार फ्लैटों पर कब्जे का लक्ष्य पूरा किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

आठ बिल्डर ऐसे हैं, जिनके फ्लैट बनकर तैयार

more tha seven thousand buyers has not get flat in noida

इस निर्देश पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ देबाशीष पांडा ने शुक्रवार को बिल्डरों के साथ बैठक की, जिसमें से आठ बिल्डर ऐसे हैं, जिनके फ्लैट बनकर तैयार हैं। बिजली सुरक्षा, अग्निशमन, प्रदूषण आदि एनओसी मिलने में देरी के चलते वे कंप्लीशन सर्टिफिकेट के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे।

इस पर सीईओ ने इन सभी बिल्डरों से कहा कि कंप्लीशन सर्टिफिकेट के लिए आवेदन करें। एनओसी लेने में प्राधिकरण भी उनकी मदद करेगा, ताकि इन बिल्डरों को इस माह के अंत तक सर्टिफिकेट मिल सके। इन प्रोजेक्ट में 6664 फ्लैट हैं। दूसरी तरफ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण खुद के 2608 फ्लैटों पर भी कब्जा इसी माह के अंत तक देने जा रहा है।

देबाशीष पांडा ने बताया कि बीएचएस-17 के ओमीक्रॉन वन स्थित 1282 टू बीएचके फ्लैट और ओमीक्रॉन वन में ही बीएचएस-17 के 1326 फ्लैटों पर आवंटियों को दिसंबर अंत तक कब्जा दे दिया जाएगा, ताकि वे नए साल में अपने घर का लुत्फ उठा सकें। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण 14 हजार फ्लैटों पर कब्जा का प्लान पहले ही सौंप चुका है।

नोएडा प्राधिकरण ने कार्य योजना मंत्री समूह को भेजी

more tha seven thousand buyers has not get flat in noida

प्राधिकरण ने मंत्री समूह के साथ हुई बैठक में 11 हजार फ्लैटों की योजना पहले ही भेज दी है। इसके बाद बाकी बचे 17500 फ्लैटों में से नोएडा को अपने हिस्से के फ्लैट पर कार्य योजना बनानी थी। सूत्रों की मानें तो नोएडा प्राधिकरण के चेयरमैन आलोक टंडन ने एक्शन प्लान शासन को भेज दिया है।

नोएडा की ओर से कुल 50 हजार फ्लैटों में से 12500 का प्लान बताया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, नोएडा से करीब 6000 फ्लैट लोगों को मिल चुके हैं। वहीं यहां के नौ बिल्डरों को कंप्लीशन के लिए आवेदन कराने की कवायद की जा रही है, ताकि वह लोगों को फ्लैटों का कब्जा दे सकें। 

ये हैं ग्रेटर नोएडा के आठ बिल्डर
बिल्डर फ्लैटों की संख्या
आईटीएल निंबस 396
साया 680
अल्ट्राहोम 302
महागुन 1649
एवीपी रियल्टी 787
पंचतत्व 182
ओमकारनेस 700
एएआर सिटी 322
हेवीटेक 800
पैरामाउंट 846
(नोट : बिल्डर प्रोजेक्ट में तैयार फ्लैटों के आंकड़े ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से प्राप्त जानकारी के आधार पर हैं।)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed