{"_id":"b06f85b295141c5ae8c2ba66fda92509","slug":"more-bus-ply-on-holi-from-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद से होली पर चलेंगी अतिरिक्त बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद से होली पर चलेंगी अतिरिक्त बसें
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 11 Mar 2014 07:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली के दौरान अलीगढ़, मथुरा और आगरा रूट पर जाने वाले यात्रियों को बसों के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। रोडवेज ने इन सभी रूटों पर पांच-पांच अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
त्योहार को ध्यान में रखते हुए बल्लभगढ़ बस डिपो द्वारा अलीगढ़ के लिए करीब 25 बसों को, आगरा-मथुरा के लिए 20 और पलवल के लिए 15 बसों को चलाया जाएगा।
होली के दौरान यूपी के इन क्षेत्रों में बस सेवा की मांग अधिक रहती है, जिसे ध्यान में रखते हुए इन रूटाें पर बसों को बढ़ाया गया है। ये बसें 12 से 16 और 18 से 20 तारीख तक चलेंगी। होली के दिन सेवा बंद रहेगी।
विज्ञापन
विभाग के अनुसार, इन रूटाें पर अधिक बसों को चलाने के लिए रोहतक की एक, चंडीगढ़ की चार, गुड़गांव की छह बसों को कम किया गया है। इन रूटाें पर यात्रियों की संख्या कम रहती है। रोडवेज के ड्यूटी इंस्पेक्टर इद्रीस खान ने इस बात की जानकारी दी।
विज्ञापन