फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Monsoon 2025 Rain, strong wind and thunderstorm warning in Delhi NCR this week

मानसून का इंतजार!: दिल्ली में आज बारिश, 50 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा; जानें NCR में कैसा रहेगा मौसम

Mon, 16 Jun 2025 09:44 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 16 Jun 2025 09:44 AM IST
सार

Delhi NCR Weather Update: दिल्ली समेत एनसीआर में जल्द ही मानसून दस्तक देने वाला है। इस सप्ताह दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना है। इसके साथ ही तेज हवाएं भी चलेंगी। केंद्र के मुताबिक सोमवार को बादल छाए रह सकते हैं। दिन में हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बारिश, बिजली चमकने के साथ तेज हवाएं चल सकती है। 

विज्ञापन
Monsoon 2025 Rain, strong wind and thunderstorm warning in Delhi NCR this week
दिल्ली का मौसम - फोटो : प्रशान्त पाण्डेय

विस्तार

दिल्ली में बीते रविवार को तेज आंधी के साथ बारिश से लोगों को बड़ी राहत मिली। पारा सामान्य से तीन-चार डिग्री नीचे पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक, इस सप्ताह दिल्ली में हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चलेंगी। दिल्ली में आज बादल छाए रह सकते हैं। दिन में हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बारिश, बिजली चमकने के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। हवाओं की गति 40- 50 किमी प्रति घंटा रहने की आशंका है।

विज्ञापन


बीते रविवार ऐसा रहा दिल्ली का मौसम
रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक बीते 24 घंटे में दिल्ली में 42 एमएम बारिश दर्ज हुई। सबसे ज्यादा बारिश 44.2 एमएम लोधी रोड क्षेत्र में दर्ज हुई। बारिश के कारण रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 7.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा। 

विज्ञापन

दिल्ली में यलो अलर्ट
केंद्र के मुताबिक दिल्ली में गर्मी और उमस ने लोगों को शनिवार तक बेहाल कर रखा था। शाम को मौसम में बदलाव होते ही दिल्लीवालों ने राहत की सांस ली। विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। पूरे सप्ताह हल्की या मध्यम स्तर की बारिश होने का अनुमान लगाया है। 

केंद्र के मुताबिक सोमवार को बादल छाए रह सकते हैं। दिन में हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बारिश, बिजली चमकने के साथ तेज हवाएं चल सकती है। हवाओं की गति 40- 50 किमी प्रति घंटा रहने की आशंका है। वहीं रात के समय हवाओं की गति गरज के साथ 60 किमी प्रति घंटा की गति तक पहुंच सकती है। इस दौरान दिल्ली का अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। केंद्र ने दिल्ली में 18 जून तक के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। जबकि 21 जून तक गर्मी से राहत की उम्मीद बताई है।

दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाएं भी चलीं
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में रविवार सुबह 2:30 बजे से 4:30 बजे के बीच आंधी के साथ बारिश दर्ज की गई। सफदरजंग में 33.5 मिमी, लोधी रोड में 32 मिमी और पूसा में 27.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। पालम हवाई अड्डे पर सुबह 4:30 बजे हवा की गति 56 किमी प्रति घंटे तक पहुंच गई, जिससे दृश्यता 2 बजे 4,000 मीटर से घटकर 3 बजे 1,500 मीटर रह गई। कई क्षेत्रों में 80-100 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चलीं। न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और आर्द्रता 68 फीसदी रही। बारिश से प्रदूषण के स्तर में भी सुधार हुआ और सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 142 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में आता है।

गुरुग्राम में दो डिग्री गिरा तापमान... मगर भीषण गर्मी बरकरार
जिले में बीते एक सप्ताह से जारी भीषण गर्मी से लोगों को काफी बुरा हाल है। अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 31 डिग्री तक पहुंचने से सुबह से ही गर्म हवाएं चल रही थीं। अब रविवार को तेज आंधी और हल्की बारिश से शहर का अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिले का तापमान दो डिग्री गिर गया है, लेकिन लोगों को भीषण गर्मी से कोई राहत नहीं मिला है। 

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान गिरकर 37 से 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार जिले का एक्यूआई 304 दर्ज किया गया है जो काफी खराब श्रेणी में आता है। 

विज्ञापन

फरीदाबाद में आज से 18 जून तक बदलेगा मौसम का मिजाज
शहर सहित पूरे क्षेत्र में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से 18 जून के बीच मौसम परिवर्तनशील रहेगा। इस दौरान आकाश में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने व हल्की बारिश होने की भी संभावना है।

आंधी-बारिश की संभावना
हालांकि भीषण गर्मी से फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद नहीं है, लेकिन बदले हुए मौसम में आंशिक ठंडक जरूर महसूस की जा सकती है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय प्रभावों के कारण मौसम में यह बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 36 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 27 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

हवा की गति में होगा बदलाव
हवा की गति भी इस अवधि में बढ़ने की संभावना है। अनुमान है कि 4 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इससे उमस में कुछ हद तक राहत मिल सकती है। गर्म हवाओं के साथ चल रही लू में भी कुछ नरमी आने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, खासकर दोपहर के समय खुले में जाने से बचने की अपील की है।

किसानों को रखना होगा ध्यान
बारिश की संभावना के चलते किसानों को भी सलाह दी गई है कि वे अपने खेतों में अधिक पानी जमा न होने दें और मौसम की जानकारी के आधार पर कृषि कार्य करें। वहीं आम जनजीवन के लिए भी यह मौसम राहत की उम्मीदें लेकर आया है, खासकर लगातार बढ़ रही गर्मी से परेशान लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है।

ये भी पढ़ें: Delhi : नगर निगम के स्विमिंग पूल में डूबने से छह साल के बच्चे की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed