फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   monkeys attack on visitors at nirman vihar metro station delhi complaint to dmrc

निर्माण विहार मेट्रो स्टेशन पर बंदरों ने किया यात्रियों पर हमला, छीने लंच बॉक्स और बैग

Tue, 25 Jun 2019 06:11 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 25 Jun 2019 06:11 PM IST
विज्ञापन
monkeys attack on visitors at nirman vihar metro station delhi complaint to dmrc
फाइल फोटो - फोटो : social media

दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन के निर्माण विहार मेट्रो स्टेशन पर बंदरों ने यात्रियों पर हमला करके उनसे लंच और बैग झपट लिए। बंदरों के हमले से घबराए यात्रियों ने इधर-उधर भागकर खुद को बचाया। इस संबंध में यात्रियों ने डीएमआरसी से शिकायत की और नाराजगी जताई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार यह घटना मंगलवार सुबह करीब 8:20 मिनट की है। इस बीच निर्माण विहार मेट्रो स्टेशन पर यात्री अपने दफ्तर और अन्य गंतव्यों तक पहुंचने के लिए भारी संख्या में स्टेशन पर मौजूद थे।
विज्ञापन


मेट्रो यात्री सुरभि गुप्ता ने बताया कि वह भी इस घटना के दौरान स्टेशन पर मौजूद थीं और तभी अचानक बंदरों ने यात्रियों पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि बंदरों ने खाने-पीने की चीजों के लिए यात्रियों पर हमला किया और कामकाजी लोगों से उनका लंच तक छीन लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया है कि इस बीच बंदर काफी संख्या में थे और बंदरों के हमले से सभी यात्री बेहद डरकर इधर-उधर भाग गए। उन्होंने कहा कि बंदरों के हमले से घबराकर कोई भी यात्री मेट्रो ट्रैक पर भी गिर सकता था, लेकिन यात्रियों ने बंदरों के काटने के डर से अपने लंच बॉक्स और बैग वहीं छोड़ दिए, जिन्हें बंदरों ने उठा लिया। इस संबंध में उन्होंने डीएमआरसी से शिकायत भी की। 

उनकी शिकायत पर जवाब दिया गया है कि डीएमआरसी बंदरों को हटाने की पूरी कोशिशें कर रही है और संबंधित एजेंसी को भी बंदरों पर नियंत्रण करने के लिए कहा गया है।
इतना ही नहीं एक अन्य मेट्रो यात्री टीना ने डीएमआरसी से शिकायत की कि नोएडा सेक्टर 16 के मेट्रो स्टेशन पर भी बंदरों का ऐसा हमला हुआ है, जिसमें बंदरों ने यात्रियों से उनका बैग और लंच छीन लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed