{"_id":"62e1f385c5bbab796f2d0351","slug":"monkeypox-suspect-s-report-can-be-received-in-two-days-suspect-is-admitted-in-lnjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"Monkeypox: दो दिन में मिल सकती है संदिग्ध की रिपोर्ट, एलएनजेपी में भर्ती है संदिग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Monkeypox: दो दिन में मिल सकती है संदिग्ध की रिपोर्ट, एलएनजेपी में भर्ती है संदिग्ध
Thu, 28 Jul 2022 07:55 AM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Thu, 28 Jul 2022 07:55 AM IST
सार
डॉक्टर का कहना है कि पश्चिमी दिल्ली निवासी मंकीपॉक्स से संक्रमित मरीज की तबियत में सुधार हो रहा है। हालांकि, अभी मरीज की रिपोर्ट नेगेटिव नहीं आई है। शरीर पर दाने होने की वजह से उसे पूरी तरह ठीक होने में थोड़ा समय लग सकता है।
विज्ञापन
एलएनजेपी अस्पताल
- फोटो : सोशल नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में मंकीपॉक्स का एक अन्य संदिग्ध मरीज मिला है। उसे लोकनायक (एलएनजेपी) अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर जांच के लिए नमूने को पुणे स्थित नेशनल वायरोलॉजी इंस्टीट्यूट भेजा गया है। दो दिन के भीतर रिपोर्ट मिल सकती है। वहीं, पहले से ही भर्ती एक मरीज की तबियत में सुधार है।
विज्ञापन
अस्पताल के एक डॉक्टर के मुताबिक, गाजियाबाद निवासी संदिग्ध मरीज को लोकनायक अस्पताल रेफर किया गया है। उसमें बुखार के लक्षण हैं और शरीर के कुछ हिस्सों पर दाने हैं। मंकीपॉक्स की आशंका को देखते हुए उसे अलग आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। रिपोर्ट आने में दो दिन का समय लग सकता है। डॉक्टरों की टीम निगरानी बनाए हुए है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की स्थिति तय होगी।
विज्ञापन
वहीं, डॉक्टर का कहना है कि पश्चिमी दिल्ली निवासी मंकीपॉक्स से संक्रमित मरीज की तबियत में सुधार हो रहा है। हालांकि, अभी मरीज की रिपोर्ट नेगेटिव नहीं आई है। शरीर पर दाने होने की वजह से उसे पूरी तरह ठीक होने में थोड़ा समय लग सकता है।
विज्ञापन
उधर, मरीज के परिजनों व संपर्क में आए अन्य लोगों पर पश्चिमी जिला प्रशासन नजर बनाए हुए है। किसी भी शख्स में मंकीपॉक्स के लक्षण नहीं मिले हैं। सभी लोगों को उनके घरों में ही आइसोलेट किया गया है। जिला प्रशासन के एक अधिकारी का कहना है कि यदि किसी शख्स में मंकीपॉक्स के लक्षण मिलते हैं तो उसे लोकनायक अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।
दिल्ली में अभी तक एक मरीज में मंकीपॉक्स की पुष्टि हुई है, जिसकी रिपोर्ट रविवार को पॉजिटिव आई थी। विश्वभर में अभी तक 16 हजार से अधिक मरीज मिले हैं व पांच लोगों की मौत हुई है।