{"_id":"5bcf3029bdec2269812a897e","slug":"monkey-reach-okhla-from-botanical-garden-in-metro","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉटनिकल गार्डन से सवार होकर ओखला तक पहुंचा बंदर, यात्रियों में रही दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉटनिकल गार्डन से सवार होकर ओखला तक पहुंचा बंदर, यात्रियों में रही दहशत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 23 Oct 2018 07:58 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली मेट्रो की मजेंटा लाइन पर मंगलवार सुबह एक बंदर ने मेट्रो ट्रेन में घुस काफी देर तक यात्रियों के बीच धमाचौकड़ी मचाई। इस बीच बंदर बॉटनिकल गार्डन से मेट्रो में सवार होकर ओखला तक आया और फिर ट्रेन से उतर गया। गनीमत रही कि इस बीच बंदर ने किसी यात्रियों को कुछ नहीं कहा, लेकिन जब तक बंदर मेट्रो में रहा यात्रियों दहशत में रहे।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मजेंटा लाईन (बॉटनिकल-जनकपुरी वेस्ट) के बॉटनिकल गार्डन (नोएडा) मेट्रो स्टेशन पर मंगलवार सुबह करीब नौ बजे एक बंदर अचानक मेट्रो ट्रेन में घुस गया। इस बीच बंदर को देखकर यात्री घबरा गए। ट्रेन में घुसने के बाद एक सीट से दूसरी सीट पर उछल-कूद करनी शुरू कर दी। बंदर को देखकर यात्रियों ने बंदर से दूरी बनाए रखी। हालांकि इस बीच मेट्रो में यात्रियों की भीड़ कम ही थी, जिस कारण बंदर ने भी यात्रियों के पास आने में दिलचस्पी नहीं दिखाई।
विज्ञापन
बंदर मेट्रो ट्रेन की सवारी का लुत्फ उठाते हुए बॉटनिकल गार्डन से दिल्ली के ओखला मेट्रो तक चार मेट्रो स्टेशनों को पार करने के बाद उतर गया। खास बात बंदर मजेंटा लाईन के बाहरी मेट्रो स्टेशन पर ही उतर गया। अगर बंदर ट्रेन में हौजखास पहुंचता और मेट्रो के अंडरग्राउंड मेट्रो में उतरता तो यात्रियों के लिए परेशानी खड़ी हो सकती थी। बंदर के ट्रेन से उतरने के बाद यात्रियों ने चैन की सांस ली। इस बारे में जब डीएमआरसी से बात की गई तो डीएमआरसी अधिकारियों ने इस बारे में कुछ पता न होने की बात कही।
विज्ञापन