{"_id":"56f33da948f88c95e37c02b738761e37","slug":"monitoring-start-for-holi","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली के रंगों पर रहेगी अफसरों की निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली के रंगों पर रहेगी अफसरों की निगरानी
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 02 Mar 2014 09:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली पर बिकने वालों रंगों पर अफसरों की नजर रहेगी। केमिकल रंगों की बिक्री को रोकने के लिए नमूना लेने को अभियान चलाया जाएगा।
अफसरों का प्रयास है कि बाजार में बिक्री शुरू होने से पहले ही नमूना ले लिए जाए। होली के लिए कलक्ट्रेट में कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा।
होली को प्यार-ठिठोली का त्योहार माना जाता है। कई बार त्योहारों पर बिकने वाले रंगों से एलर्जी आदि होने की शिकायतें मिलती है।
इनमें हानिकारक केमिकल मिले होने के मामले भी सामने आए हैं। सस्ते के चक्कर में केमिकल मिलाकर रंगों की बिक्री की जाती है।
होली से दो सप्ताह पहले ही प्रशासनिक अफसरों ने रंगों पर निगरानी की तैयारी शुरू कर दी है। डीएम ने इसके लिए सभी एसडीएम व सिटी मजिस्ट्रेट को प्रभारी अधिकारी बनाया है।
इनके नेतृत्व में रंगों के नमूने लेकर परीक्षण कराया जाएगा। डीएम ने जारी पत्र में होली पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखने और सौहार्द बनाए रखने के निर्देश जारी किए हैं।
इस दौरान कलक्ट्रेट में कंट्रोल रूम बनाकर रंगों की गुणवत्ता और शांति व्यवस्था पर नजर रखी जाएगी।