{"_id":"f704100f85ffd41409fbfbbae994bc22","slug":"moninder-singh-pandher-released-from-jail-hindi-news-bm","type":"story","status":"publish","title_hn":"निठारी कांड: 7 साल बाद जेल से रिहा हुआ पंधेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निठारी कांड: 7 साल बाद जेल से रिहा हुआ पंधेर
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 27 Sep 2014 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चर्चित निठारी कांड का आरोपी और खूनी कोठी का मालिक मोनिंदर सिंह पंधेर जमानत पर जेल से रिहा हो गया है। वह सात साल, नौ माह बाद जेल से छूटा है। शनिवार शाम पांच बजे रिहाई परवाना डासना जेल पहुंचा और शाम 7:40 बजे उसे रिहा कर दिया गया। उसके परिवारजन उसे कार में लेकर रवाना हो गए।
विज्ञापन
30 दिसंबर 2006 से डासना जेल में बंद निठारी कांड के आरोपी मोनिंदर सिंह पंधेर को अगस्त में ही पांचों मामलों में हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी। सीबीआई न्यायाधीश एके गुप्ता ने आरोपी को प्रत्येक मामले में पांच-पांच लाख के दो-दो जमानती पेश करने को कहा था।
विज्ञापन
निठारी कांड: एक आदेश से टली कोली की मौत
पंधेर के परिजनों की ओर से बेलबांड पेश किए जाने के बाद कोर्ट ने दस्तावेज सत्यापन को भेजे मगर एक मामले में एक मामले में धारा कम होने से उसकी रिहाई अटक गई थी। पंधेर केपरिजन दोबारा से हाईकोर्ट गए।
विज्ञापन
वहां से जमानत प्रक्रिया पूरी होने के बाद गाजियाबाद सीबीआई कोर्ट में बेल बांड पेश किए। इसी के चलते शनिवार को सीबीआई विशेष न्यायाधीश ने पंधेर का रिहाई परवाना जारी कर दिया।