फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mongoose prevented the functioning of the court.

कोर्ट में घुसा नेवला, मची अफरा-तफरी

Fri, 17 Oct 2014 10:35 AM IST
Updated Fri, 17 Oct 2014 10:35 AM IST
विज्ञापन
Mongoose prevented the functioning of the court.

दिल्ली के तीस हजारी अदालत में बृहस्पतिवार को नेवले के आतंक का अजब नजारा देखने को मिला। नेवले ने दोपहर बाद एक अदालत में कामकाज पूरी तरह ठप कर दिया। मामला अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अतुल कुमार गर्ग की कोर्ट का है।

विज्ञापन


अदालत सुबह ठीक तरह से चली। दोपहर को लंच के दौरान एक नेवला कोर्ट रूम में घुस गया। उसे देखते ही कोर्ट स्टाफ के बीच अफरा-तफरी मच गई। महिला कर्मचारी ही नहीं, पुरुष कर्मचारी भी कोने में सिमटते नजर आए।
विज्ञापन


जज साहब को स्टाफ ने इस बात की जानकारी दी तो उन्होंने फौरन नेवले को बाहर निकलवाने के लिए कहा। निकालने के लिए केयर टेकिंग ब्रांच के लोगों को बुलाया गया। इसके बाद शुरू हुआ ऑपरेशन नेवला। केयर टेकिंग ब्रांच के लोग नेवले को ढूंढने में लग गए, लेकिन वह उनकी पकड़ में नहीं आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

करीब तीन घंटे तक कोर्ट रूम में मचाया उत्पात

Mongoose prevented the functioning of the court.

कोर्ट से नेवले को निकालने का ऑपरेशन करीब तीन घंटे चला। इस दौरान मामलों की सुनवाई नहीं हो सकी। हत्या के एक मामले में डॉक्टर का बयान होना था और उसके अलावा भी करीब आधा दर्जन मामलों की सुनवाई टल गई।

कोर्ट रूम में करीब तीन घंटे तक अफरा-तफरी मचाने के बाद नेवला शाम करीब 4:45 बजे वहां लगे एसी की डक्ट से निकल कर भाग गया। तब जाकर कोर्ट स्टाफ की सांस में सांस आई। तीस हजारी कोर्ट राजधानी की सबसे बड़ी जिला अदालत है। यहां पर बंदरों, चूहों और कुत्तों का आतंक तो पहले से था ही अब नेवले ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज करवा दी है।

कोर्ट खुलने से पहले और बंद होने के बाद यहां पर बंदरों का साम्राज्य कायम हो जाता है। कोर्ट स्टाफ को सही सलामत बाहर निकालने व बंदरों को भगाने के लिए हर रोज लंगूर की मदद ली जाती है। कोर्ट खुलने के दौरान यहां वहां आवारा कुत्ते घूमते रहते हैं या ठंडे कोनों में पड़े ऊंघते रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed