फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   money come from abroad in Maulana Saad bank accounts

मौलाना साद के खातों में विदेश से आता था पैसा, बैंक अधिकारियों ने भी जताई थी हैरानी

Thu, 16 Apr 2020 09:22 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 16 Apr 2020 09:22 PM IST
सार

-कार्यक्रम से कुछ दिन पहले ही आई थी मोटी रकम
-भाई और रिश्तेदारों समेत 100 लोगों से पूछताछ

विज्ञापन
money come from abroad in Maulana Saad bank accounts
निजामुद्दीन मरकज - फोटो : Social Media

विस्तार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने निजामुद्दीन स्थित तब्लीगी मरकज मामले में जांच तेज कर दी है। फिलहाल दूसरे दौर की जांच चल रही है। अपराध शाखा की टीम को पता चला है कि मरकज के मौलाना मोहम्मद साद के बैंक खातों में विदेशों से भी पैसे आते थे। इस पैसे को लेकर अपराध शाखा कई कोणों से जांच कर रही है। वहीं, मौलाना साद के भाई व रिश्तेदारों से भी पूछताछ की जा रही है। अब तक करीब 25 से ज्यादा लोगों से पूछताछ हो चुकी है।

विज्ञापन


अपराध शाखा की जांच में ये बात सामने आ चुकी है कि मरकज में आने वाले हर जमाती से कैश में पैसे लिए जाते थे। अब अपराध शाखा के सूत्रों का कहना है कि मौलाना साद के बैंक खातों में विदेशों से पैसा आता है। मरकज में कार्यक्रम होने से पहले साद के बैंक खातों में विदेश से मोटी रकम आई थी। ये भी पता चला है कि विदेशों से पैसा आने का सिलसिला एकदम बढ़ गया था। 
विज्ञापन


इस कारण बैंक के अधिकारियों ने मौलाना साद के चार्टेड एकाउंटेंट को बुलाकर इस बाबत पूछताछ भी की थी। इस समय बैंक अधिकारियों ने मौलाना साद से मिलने की बात भी कही थी। जब साद बैंक अधिकारियों से नहीं मिले तो उन्होंने 31 मार्च को आने वाली रकम के लेनदेन पर रोक लगाने की हिदायत दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अपराध शाखा की टीमें मौलाना साद के बैंक खातों की डिटेल खंगाल रही है। इस बाबत करीब 100 लोगों से पूछताछ भी की जा चुकी है। अधिकारियों का कहना है कि बैंक खातों व पैसे के लेनदेन की जांच जल्द ही किसी दूसरी एजेंसी को सौंपी जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed