{"_id":"cf4af119ed4482e3bb83090f87f76ccd","slug":"molesting-young-man-women-beaten-him-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ कर रहा था तो महिलाओं ने मिलकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ कर रहा था तो महिलाओं ने मिलकर पीटा
ब्यूरो/ अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Tue, 19 May 2015 09:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओल्ड गुड़गांव में सेक्टर-5 और आसपास के क्षेत्र में पिछले कई महीनों से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले युवक को आखिरकार स्थानीय लोगों ने रविवार को पकड़ लिया।
विज्ञापन
महिलाओं ने उसकी जमकर धुनाई की और उसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी की पहचान राजीव नगर निवासी सज्जन खटाना के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों के मुताबिक आरोपी युवक रोजाना बाइक पर सेक्टर के चक्कर लगाता था। इस दौरान अकेली महिला को देखकर वह उनसे छेड़छाड़ कर फरार हो जाता था। कई महीनों से यह सिलसिला चल रहा था।
विज्ञापन
आरोपी ने कई महिलाओं से मारपीट भी की थी। महिलाओं ने बताया कि आरोपी अपनी पहचान छिपाने के लिए गाड़ी की नंबर प्लेट के अलावा मुंह को हेलमेट या रूमाल से ढककर रखता था। ऐसे में महिलाओं के लिए उसे पहचानना मुश्किल हो गया था।
बताया गया कि रविवार को युवक स्थानीय आरडब्ल्यूए पदाधिकारी से छेड़छाड़ कर भाग रहा था, जिसे स्थानीय लोगों ने पीछा कर सेक्टर-4 में दबोच लिया।
युवक के पकड़े जाने की सूचना मिलते ही महिलाएं और युवक एकत्र हो गए और आरोपी की जमकर धुनाई की। इसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी की गतिविधियों से वह साइको प्रतीत हो रहा है, लिहाजा पुलिस मामले की जांच कर रही है।