{"_id":"35fd0418e0b0f400922912838119b923","slug":"molesting-returning-from-shopping-clothes-torn","type":"story","status":"publish","title_hn":" बीकॉम स्टूडेंट ने हिंडन में कूदकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीकॉम स्टूडेंट ने हिंडन में कूदकर की आत्महत्या
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 25 Apr 2014 02:41 AM IST
विज्ञापन
इंदिरापुरम में कनावनी पुलिया के पास बृहस्पतिवार की शाम बीकॉम प्रथम वर्ष में पढ़ने वाले एक छात्र ने हिंडन नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। अभी आत्महत्या की वजह का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
पुलिस को छात्र के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। बृहस्पतिवार शाम को छात्र ने नहर में अचानक छलांग लगा दी। आसपास के लोगों ने युवक को बड़ी मशक्कत के बाद नहर से बाहर निकाला और उसके परिजनों को सूचना दी। परिजन आए और युवक को वसुंधरा अस्पताल ले गए। जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
साहिबाबाद गांव निवासी हिमांशु शर्मा इग्नू से बीकॉम प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। उसके पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी और वह अपने बड़े भाईयों के साथ रहता है। घटना शाम करीब चार बजे की है। वह कनावनी पुलिया पर बनी पुलिस चौकी के पीछे हिंडन नहर के पास बड़ी देर से खड़ा था।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अचानक उसने अपना बैग उतारा और नहर में छलांग लगा दी। नहर के आसपास मौजूद लोग उसे बचाने के लिए नहर में गए। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद लोग उसे नहर में खोज सके और बाहर निकाला।
इस दौरान कुछ लोगों को हिमांशु के बैग से मोबाइल नंबर मिले, जिससे उसके परिजनों को सूचित किया गया। सूचना पाते ही मौके पर परिजन पहुंच गए। लोगों ने हिमांशु को किसी तरह बाहर निकाला। उसके फेफड़ों में पानी भर चुका था। परिजनों ने उसे फौरन वसुंधरा अस्पताल में भर्ती कराया, जहां देर शाम उसकी मौत हो गई। एसएचओ इंदिरापुरम ने बताया कि हिमांशु की मौत हो चुकी है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं लग सका है। मामले में परिजनों से पूछताछ की जा रही है।