फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   molestation with lady officer in greater noida

महिला अधिकारी से छेड़छाड़, कार से खींचने का प्रयास

Wed, 13 Aug 2014 11:55 PM IST
Updated Wed, 13 Aug 2014 11:55 PM IST
विज्ञापन
molestation with lady officer in greater noida

ग्रेटर नोएडा के कासना औद्योगिक क्षेत्र-4 में एक निजी कंपनी की महिला अधिकारी से बुधवार शाम को कार सवार बदमाशों ने छेड़छाड़ की और उन्हें कार से खींचने का प्रयास किया।

विज्ञापन


सूचना मिलने के आधे घंटे तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। पीड़िता ने घटना की जानकारी कासना पुलिस को दे दी है।

सिकंद्राबाद निवासी युवती कासना कोतवाली क्षेत्र के साइट फोर में प्लास्टिक का दाना बनाने वाली कंपनी में मैनेजर है। बुधवार देर शाम वह कंपनी से आल्टो कार में घर के लिए निकली थीं।

विज्ञापन

विरोध किया तो ये क्या करने लगे युवक

molestation with lady officer in greater noida

कंपनी से कुछ दूर टी प्वाइंट पर मारुति स्विफ्ट कार खड़ी थी। उसमें सवार युवक भी बाहर ही खड़े थे। युवती ने उन्हें हटने के लिए हॉर्न बजाया तो युवकों ने उन पर अश्लील फब्तियां कसीं।

युवती के विरोध करने पर एक युवक ने आल्टो की चाभी निकाल ली और दूसरे ने छेड़छाड़ की। इसके बाद आरोपियों ने उन्हें कार से खींचने का प्रयास किया। इस पर युवती ने शोर मचा दिया। जिसे सुनकर आसपास काम कर रहे लोग उस ओर दौड़ पडे़। लोगों को आता देखकर आरोपी भाग गए।

एसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह का कहना है कि इस मामले की उन्हें जानकारी नहीं है। अगर ऐसी कोई घटना हुई तो मामले की जांच करके बदमाशों की गिरफ्तारी कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed