फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Molestation with girls in mall and women commission

जीजा संग मॉल आई लड़कियों से छेड़छाड़ पर महिला आयोग सख्त

Mon, 27 Apr 2015 06:06 PM IST
Updated Mon, 27 Apr 2015 06:06 PM IST
विज्ञापन
Molestation with girls in mall and women commission

ओमेक्स मॉल में लड़कियों के साथ छेड़छाड़ और उनके जीजा के साथ मारपीट की घटना को हरियाणा महिला आयोग ने गंभीरता से लिया है। इस घटना में दो लड़कियां घायल हो गई थीं।

विज्ञापन


आयोग की उपाध्यक्ष सुमन दहिया ने सोमवार को घटना में घायल दोनों लड़कियों से अस्पताल में मुलाकात की। दहिया ने इस मामले में पुलिस कमिश्नर से भी मुलाकात की है।
विज्ञापन


पिछले दिनों सोहना रोड स्थित ओमेक्स मॉल में चार लड़कियां आने जीजा के साथ घूमने आई थीं। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ युवकों ने लड़कियों और उनके जीजा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट की। इसमें दो लड़कियां घायल हो गईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों घायल लड़कियां बादशाहपुर स्थित कमाल हॉस्पिटल एंड मैटरनिटी सेंटर में भर्ती हैं। वहीं पर सुमन दहिया ने उनसे मुलाकात की। महिला आयोग की उपाध्यक्ष दहिया ने पूरे मामले की वीडियो रिकॉर्डिंग को भी देखा।

मॉल में महिलाओं के बेहतर सुरक्षा की मांग

Molestation with girls in mall and women commission

उन्होंने इस घटना की निंदा की। उन्होंने पुलिस आयुक्त से महिलाओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की। आयोग उपाध्यक्षा ने कमाल हॉस्पिटल के डा. आरिफ कमाल खान से भी बातचीत की।

सुमन दहिया ने पुलिस आयुक्त से गुड़गांव के शॉपिंग मॉल में महिलाओं के लिए सुरक्षा को और बेहतर बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए जरूरी है कि शॉपिंग मॉल के बाहर पुलिस पीसीआर वैन की गश्त बढ़ाई जाए।

उन्होंने कहा कि शॉपिंग मॉल में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ का यह पहला मामला नहीं है। दहिया ने कहा कि इस घटना को लेकर भोड़सी गांव पंचायत का एक दल भी उनसे मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed