फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   molestation with girls in dasna creates communal tension

10वीं की छात्राओं के साथ छेड़छाड़ के बाद बढ़ा सांप्रदायिक तनाव

Sat, 03 Oct 2015 02:50 PM IST
Updated Sat, 03 Oct 2015 02:50 PM IST
विज्ञापन
molestation with girls in dasna creates communal tension

डासना में शुक्रवार दोपहर स्कूल से घर लौट रहीं 10वीं की दो छात्राओं से दो नाबालिग मनचलों ने छेड़छाड़ की। एक दुकानदार ने विरोध किया तो मनचलों ने उसे पीट दिया।

विज्ञापन


इस दौरान लोगों का हुजूम लग गया। हंगामा हुआ। सूचना पर पहुंचे पुलिस और प्रशासन के अफसरों ने लोगों को समझाकर शांत किया और रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को देर रात गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


छात्राएं और आरोपी अलग-अलग समुदाय के होने के कारण डासना में एहतियातन पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है।

भरे बाजार छात्राओं पर करने लगे कमेंट्स

molestation with girls in dasna creates communal tension

पुलिस के मुताबिक, डासना स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ने वाली दो छात्राएं स्कूल में गांधी जयंती का प्रोग्राम देखकर लौट रही थीं। दूसरे समुदाय के दो लड़कों ने छात्राओं पर कमेंट्स किए। रास्ता रोकने की कोशिश की।

विरोध जताने पर छात्राओं का हाथ पकड़ लिया। इस दौरान वहां से जा रहे दुकानदार सुंदरम ने मनचलों को डांटा। आरोप है कि मनचलों ने दुकानदार की पिटाई की और फोन कर अपने परिवारवालों को भी बुला लिया।

उन्होंने भी दुकानदार को पीटा। दुकानदार ने मदद के लिए शोर मचाया। लोगों को एकजुट होता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।

तनाव बढ़ने के डर से गांव में पुलिस तैनात

molestation with girls in dasna creates communal tension

लोगों ने इसकी शिकायत कंट्रोल रूम में दी। सूचना पर एसडीएम शैलेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीएम से लोगों ने मनचलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

छात्राओं के परिजनों ने भी मनचलों के खिलाफ शिकायत दी है। आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है।

एसओ मसूरी राजकुमार का कहना है कि डासना गांव में पीएसी की एक कंपनी तैनात की गई है। पुलिस ने आरोपियों के घर दबिश दी। पलिस ने देर रात दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed