{"_id":"5b94f6c2867a557ed62a45d0","slug":"molestation-with-bhojpuri-actress-in-noida-of-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: भोजपुरी एक्ट्रेस के सरेआम छेड़छाड़, कपड़े फाड़े, शरीर को जगह-जगह काटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यूपी: भोजपुरी एक्ट्रेस के सरेआम छेड़छाड़, कपड़े फाड़े, शरीर को जगह-जगह काटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 09 Sep 2018 04:02 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
एक भोजपुरी एक्ट्रेस जो उत्तरप्रदेश के नोएडा को रहने के लिहाज से अच्छा शहर मानती थी, उसी के साथ यहां न सिर्फ छेड़छाड़ हुई, बल्कि विरोध करने पर पीटा और कपड़े तक फाड़ दिए। घटना उस समय हुई, जब पीड़िता सैर कर रही थी। पीड़िता अपनी एक रिश्तेदार के घर आई हुई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Trending Videos
पुलिस ने बताया कि पूर्वी यूपी निवासी एक युवती भोजपुरी फिल्मों में काम करती है। वह अपनी एक रिश्तेदार के घर आई हुई है। शनिवार सुबह वह सदरपुर कॉलोनी के पास से गुजर रही थी। जब वह सेक्टर-43 की ओर बढ़ी, तो उसी समय तीन युवक उसके पास आ गए और अश्लील हरकत करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
युवती ने विरोध किया तो आरोपियों ने छेड़छाड़ करते हुए हाथ पकड़कर झाड़ियों की ओर खींचने का प्रयास किया, मगर उसने विरोध किया तो आरोपी मारपीट करने लगे और कपड़े तक फाड़ दिए। आरोप है कि पीड़िता के शरीर पर दांत से काटा भी। आसपास के लोगों को अपनी ओर आता देख आरोपी फरार हो गए।
पीड़िता ने सेक्टर-39 पुलिस थाने में शिकायत की। इंस्पेक्टर अमित कुमार सिंह का कहना है कि युवती के साथ हुई घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है, जिससे आरोपियों तक पहुंचा जा सके। वह नोएडा को अच्छा शहर मानती थी, मगर सुबह इस तरह की घटना हुई है, जो उसके दिमाग से निकल नहीं रही है। यहां पर महिलाएं कतई सुरक्षित नहीं हैं।
-पीड़िता
-पीड़िता
किशोरी से छेड़छाड़, लोगों ने आरोपी को धुना
नोएडा के सेक्टर-20 कोतवाली क्षेत्र के निठारी में किशोरी के साथ एक युवक ने छेड़छाड़ की, लेकिन आसपास के लोगों ने आरोपी को पकड़कर जमकर धुनाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बच्ची के पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बरेली निवासी सारिक है और निठारी में रिश्तेदार के पास रहता था। जानकारी के मुताबिक, पीड़िता निठारी में परिवार के साथ रहती है। शुक्रवार सुबह स्कूल जाने के दौरान युवक ने उससे छेड़छाड़ की।