एकतरफा प्यार में बीच राह ये क्या कर बैठा?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओल्ड फरीदाबाद क्षेत्र में 14 वर्षीय एक छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घटना के समय छात्रा स्कूल जा रही थी। पुलिस ने थाना ओल्ड फरीदाबाद में शिकायत दर्ज कर ली है।
जानकारी के अनुसार पूनम (14 वर्ष, बदला नाम) अपने परिजनों के साथ ओल्ड फरीदाबाद की बसेलवा कॉलोनी क्षेत्र में रहती है। पूनम ने परिजनों के साथ थाना ओल्ड फरीदाबाद में 31 जुलाई को शिकायत दर्ज कराई है।
जिसमें बताया कि वह एक सरकारी स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ती है। 31 जुलाई की सुबह 7 बजे वह घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी, घर से थोड़ी दूर जाने पर ही उनका किरायेदार रहमान पीछे से आया उसका हाथ पकड़ लिया। रहमान उससे प्यार करने की बात कहने लगा।
हाथ छुड़ाकर भागी स्कूल
पूनम का आरोप है कि रहमान ने हाथ पकड़कर जबरन उसे खींचा और सेक्टर-62 चलने के लिए कहा। इस घटना से पूनम डर गई, उसने अपना हाथ छुड़ा लिया और वहां से भाग कर स्कूल चली गई।
बाद में स्कूल से घर पहुंच कर उसने आपबीती परिजनों को बताई। इसके बाद परिजनों ने पूनम के साथ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।