फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   molestation case registered against aap mla in delhi

आप के विधायक ने खींची महिला की चुन्नी, छेड़छाड़ का मामला दर्ज

Sat, 22 Jul 2017 09:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 22 Jul 2017 09:57 AM IST
सार

- तिगड़ी में रहने वाली महिला ने दी है शिकायत 
आप के एक और विधायक की मुश्किल बढ़ी- 
संगम विहार थाने में आप विधायक के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज
- तिगड़ी में रहने वाली महिला ने दी है शिकायत
- महिला का आरोप, पुलिस ने कई दिन बाद दर्ज की एफआईआर
- कोर्ट में दिए अपने बयानों में पीड़ित कायम 
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली, 21 जुलाई

विज्ञापन
molestation case registered against aap mla in delhi

विस्तार

आम आदमी पार्टी के एक और विधायक की मुश्किलें बढ़ गई है। संगम विहार थाने में आप विधायक प्रकाश जारवाल केखिलाफ छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


आरोप है कि  विधायक ने पीड़िता के घर पहुंचकर बदतमीजी और जान से मारने की धमकी दी। शुक्रवार शाम तक विधायक को गिरफ्तार नहीं किया गया था। महिला के कोर्ट में बयान हो गए है।
विज्ञापन


महिला अपने बयानों पर कायम है। महिला ने ये भी आरोप लगाया है कि पुलिस ने विधायक केदवाब में कई दिनों बाद एफआईआर दर्ज की है। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

'तेरे लड़के ने उसे गाली दी है'

molestation case registered against aap mla in delhi
जांच केबाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों केअनुसार पीड़ित महिला रीना(45,बदला हुआ नाम)अपने परिवार के साथ तिगड़ी में रहती है।

महिला ने देवली विधानसभा से विधायक प्रकाश जारवाल के खिलाफ शिकायत दी है। महिला ने 14 जुलाई को संगम विहार पुलिस को शिकायत दी थी। महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि एमसीडी के स्टाफ उसके घर के पास स्थित बेकरी को बंद करने आया था।

कुछ लोग गाली-गलौच कर रहे थे। उस समय विधायक प्रकाश जरवाल 40-50 लोगों के साथ उसकेघर पर आए। विधायक ने रीना से कहा कि तेरे लड़के ने उसे गाली दी है। इसके बाद विधायक ने उसकी चुन्नी को खींच लिया और उसकेसाथ धक्का-मुक्की की।

पति ब्लडप्रेशन का मरीज

molestation case registered against aap mla in delhi

प्रकाश ने गालियां व जान से मारने की धमकी दी। रीना का कहना है कि उसका पति ब्लडप्रेशन का मरीज है। विधायक ने कहा कि वह उसकेपति की नौकरी छुड़वा देगा।

रीना का पति दिल्ली जल बोर्ड में काम करता है। विधायक ने चूल्हा बंद करने व देख लेने की धमकी दी। रीना की शिकायत पर संगम विहार थाना पुलिस ने विधायक प्रकाश जारवाल के खिलाफ छेड़छाड़, घूरने और जान से मारने की धमकी देने की एफआईआर दर्ज की है।

हालांकि विधायक को शुक्रवार शाम तक गिरफ्तार नहीं किया गया था। महिला केबृहस्पतिवार को कोर्ट में बयान कराए गए थे। महिला ने शिकायत में विधायक पर जो आरोप लगाए हैं वहीं आरोप कोर्ट में 164 के बयानों के तहत लगाए हैं।

महिला ने सुरक्षा की मांग की है

molestation case registered against aap mla in delhi

पीड़िता रीना ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। उसे लगता है कि विधायक कभी भी कुछ भी कर सकता है। उसका पति दिल्ली जल बोर्ड में काम करता है। विधायक ने उसकेपति की नौकरी छुड़वाने की धमकी दी है। हालांकि शुक्रवार देर शाम तक महिला को सुरक्षा उपलब्ध नहीं कराई गई थी। 

पार्षद ज्योति कोहली केझग़ड़े के रूप में देखा जा रहा है
पुलिस अधिकारियों के अनुसार पीड़ित महिला रीना केबगल में आप पार्षद ज्योति कोहली रहती है। इन दोनों में बनती नहीं है। पीड़ित महिला व ज्योति कोहली का 14 जुलाई को झगड़ा हुआ था। इस झगड़े में विधायक प्रकाश जारवाल पहुंच गए और उन्होंने ज्योति का समर्थन किया था। विधायक के समर्थकों का कहना है कि महिला रीना भाजपा जनता पार्टी की कार्यकर्ता है। 

पुलिस ने छह दिन बाद एफआईआर दर्ज की
पीड़ित महिला रीना का आरोप है कि पुलिस ने छह दिन बाद एफआईआर दर्ज की है। महिला ने 14 जुलाई को पुलिस को शिकायत दी थी। पुलिस ने 19 जुलाई को एफआईआर दर्ज की है। महिला का आरोप हैकि पुलिसकर्मियों ने महिला से कहा था कि विधायक के खिलाफ शिकायत दी है, एफआईआर दर्ज करना आसान नहीं है। सीनियर अधिकारियों से अनुमति लेने के बाद ही एफआईआर दर्ज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed