{"_id":"ca1ee9b50a4ec2e73600e3e9c213672d","slug":"mohit-sharma-takes-new-step","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहित ने इजाद किया स्लोवर से अधिक खतरनाक गेंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहित ने इजाद किया स्लोवर से अधिक खतरनाक गेंद
दीपक पांडेय/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 01 Jun 2014 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल में अपनी स्लोवर से बल्लेबाजों को छकाने वाले मोहित शर्मा जल्द ही एक नए हथियार के साथ दिख सकते हैं, जोकि बल्लेबाजों के लिए स्लोवर से भी अधिक खतरनाक गेंद साबित हो सकती है।
विज्ञापन
इसकी पुष्टि विजय यादव अकादमी के कोच अनिकेत ने की है। अनिकेत मोहित के करीबी दोस्तों में से भी एक हैं, जिनके साथ मोहित ने क्रिकेट की दुनिया सफर तय किया है।
विज्ञापन
आईपीएल में मोहित 23 विकेट लेकर सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। हालांकि उनकी टीम चैन्नई सुपरकिंग्स सेमीफाइनल में बाहर हो गई है।
विकेट लेने के मामले में कोलकाता नाइट राइडर के सुनील नारायण दूसरे नंबर पर हैं। अगर फाइनल मैच में नारायण तीन विकेट हासिल करते हैं, तो ही वह मोहित को पीछे छोड़ सकते हैं।
विज्ञापन
अनिकेत ने बताया कि स्लोवर मोहित का मुख्य हथियार है, लेकिन पिछले कुछ दिनों में मोहित एक विशेष गेंद पर काम रहा है, जिसे तेज गेंदबाज की कैरम बॉल भी कह सकते हैं।
हालांकि मोहित की तरफ से इस गेंद को कोई नाम नहीं दिया गया है। अभी तक आईपीएल में इस गेंद का प्रयोग नहीं किया गया है। इस विशेष गेंद की शुरुआत बल्लेबाजों को छकाने के लिए बांग्लादेश दौरे में की जाएगी।
उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि मोहित इस गेंद के सहारे में बांग्लादेश में भी अधिक विकेट हासिल करेगा, जिससे भारतीय टीम में वह स्थायी गेंदबाजी के रूप में अपनी जगह पक्की कर सकेगा।