फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mohalla clinics will be closed in Delhi Health Minister told which centers will be locked

बंद होंगे मोहल्ला क्लीनिक: दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने बताया किन सेंटरों पर लगेगा ताला, निदेशालय कर रहा जांच

Wed, 19 Mar 2025 05:43 AM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Wed, 19 Mar 2025 05:43 AM IST
सार

दिल्ली में मई माह में एक लाख लोगों के पास आयुष्मान की सुविधा होगी। मंत्री पंकज सिंह का कहना है कि अप्रैल के पहले सप्ताह में आयुष्मान भारत योजना के लिए समझौता करेंगे। 

विज्ञापन
Mohalla clinics will be closed in Delhi Health Minister told which centers will be locked
दिल्ली में बंद होंगे मोहल्ला क्लीनिक - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली में सुविधाएं उपलब्ध न करवा रहे मोहल्ला क्लीनिक बंद होंगे। साथ ही निजी जगहों पर खोले गए मोहल्ला क्लीनिक को लेकर भी जांच तेज होगी। इसके अलावा दिल्ली में मई तक करीब एक लाख लोगों को आयुष्मान की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। मंगलवार को विशेष बातचीत के दौरान दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने कहा एक-एक विधानसभा में काफी मोहल्ला क्लीनिक किराये की जगह पर चल रहे हैं। इनका किराया करीब 35-35 हजार रुपये तक है। जबकि दिल्ली सरकार के पास सरकारी जगह उपलब्ध है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Delhi Mohalla Clinic: किराये के मकान में मोहल्ला क्लीनिक चलाना गलत नहीं, सत्येंद्र जैन बोले, भाजपा का पलटवार

विज्ञापन

160 मोहल्ला क्लीनिक, जो किराये पर
दिल्ली स्वास्थ्य निदेशालय इसकी जांच कर रहा है। जब सरकार के पास सरकारी जगह उपलब्ध है तो उन्हीं जगहों पर मोहल्ला क्लीनिक की सुविधाएं विकसित की जानी चाहिए। इसके अलावा केंद्र सरकार की योजना के तहत प्राथमिक उपचार केंद्रों पर डे केयर की सुविधा भी उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि दिल्ली में ऐसे भी मोहल्ला क्लीनिक हैं, जो बंद हैं या सेवाएं नहीं दे रहे। सरकार इन्हें बंद करने का विचार कर रही है। दिल्ली में करीब 160 मोहल्ला क्लीनिक हैं, जो किराये की जगह पर चलते हैं। इन्हें लेकर भी सवाल है।

यह भी पढ़ें :  दूसरी CAG रिपोर्ट में खुलासा: फंड का पैसा नहीं किया खर्च, दवा-स्टाफ-उपकरण का अभाव; मोहल्ला क्लीनिक पर भी सवाल

अगले दो माह में एक लाख लोगों के पास होगा आयुष्मान
दिल्ली में मई माह में एक लाख लोगों के पास आयुष्मान की सुविधा होगी। मंत्री पंकज सिंह का कहना है कि अप्रैल के पहले सप्ताह में आयुष्मान भारत योजना के लिए समझौता करेंगे। समझौता होने के बाद एक महीने के अंदर करीब एक लाख लोगों को इसकी सुविधा दी जाएगी।

विज्ञापन

दवाओं की खरीद में आएगी पारदर्शिता
दिल्ली के अस्पताल सहित दूसरे जगहों के लिए दवा व उपकरण की खरीद में पारदर्शिता आएगी। मंत्री ने कहा कि हम प्रयास कर रहे हैं कि अस्पताल स्थानीय स्तर पर दवा न खरीदे, बल्कि सभी अस्पतालों के लिए केंद्रीय स्तर पर सुविधा विकसित हो। ऐसा होने पर दवा व उपकरण की खरीद में सुधार होगा। अभी देखा गया है कि अस्पताल अलग-अलग दवाओं की खरीद करते हैं। इनकी दवाओं के मूल्य में भेद रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed