फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   It is not wrong to run a mohalla clinic in a rented house said Satyendra Jain

Delhi Mohalla Clinic: किराये के मकान में मोहल्ला क्लीनिक चलाना गलत नहीं, सत्येंद्र जैन बोले, भाजपा का पलटवार

Fri, 07 Mar 2025 08:45 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 07 Mar 2025 08:45 PM IST
सार

Delhi Mohalla Clinic: राजधानी दिल्ली में मोहल्ला क्लीनिक को बंद को लेकर राजनीति गरमाई हुई है। आप नेता सत्येंद्र जैन ने प्रेसवार्ता में कहा कि दिल्ली में 250 मोहल्ला क्लीनिक बंद किए जाएंगे। मोहल्ला क्लीनिकों में सभी का इलाज मुफ्त किया जाता है। जिसके बाद भाजपा ने पलटवार भी किया।

विज्ञापन
It is not wrong to run a mohalla clinic in a rented house said Satyendra Jain
आम आदमी मोहल्ला क्लीनिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में निजी स्थानों पर चल रहे मोहल्ला क्लीनिकों पर लटकी तलवार पर आप ने सवाल उठाए हैं। शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि चुनाव से पहले आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने चेतावनी दी थी कि भाजपा जीत गई तो मोहल्ला क्लीनिक, स्कूल, फ्री बिजली, पानी व बस यात्रा सब बंद हो जाएंगे।

विज्ञापन


'मोहल्ला क्लीनिकों में सभी का इलाज मुफ्त'
वहीं, आप नेता सत्येंद्र जैन ने प्रेसवार्ता में कहा कि दिल्ली में 250 मोहल्ला क्लीनिक बंद किए जाएंगे। मोहल्ला क्लीनिकों में सभी का इलाज मुफ्त किया जाता है। हर मोहल्ला क्लीनिक में एक डॉक्टर, दवाइयां और 365 टेस्ट फ्री करवाने की सुविधा उपलब्ध है। कई टेस्ट ऐसे भी हैं, जो कई बड़े अस्पतालों में भी नहीं होते हैं।
विज्ञापन


आप सरकार ने दिल्ली में करीब 550 मोहल्ला क्लीनिक खोले हैं। भाजपा 250 को बंद करने जा रही है। भाजपा को इन्हें बंद करने की जगह ऐसे एक हजार और खोलने चाहिए। किराये के मकान में मोहल्ला क्लीनिक चलाना गलत काम नहीं है। इन क्लीनिकों में हर रोज करीब 75 हजार लोगों का इलाज किया जाता है। आप सरकार ने मोहल्ला क्लीनिक बनाए थे, इसलिए भाजपा सरकार उसे बंद कर देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ला क्लीनिक के मामले में भाजपा का पलटवार 
प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन पर मोहल्ला क्लीनिक घोटाले को लेकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मोहल्ला क्लीनिक से जुड़ी हर प्रक्रिया भ्रष्टाचार से भरी रही है। वीरेन्द्र सचदेवा ने आरोप लगाया कि केजरीवाल सरकार से पहले दिल्ली में लगभग 400 सरकारी डिस्पेंसरी थीं, जिनमें से अधिकांश को बंद कर मोहल्ला क्लीनिक खोले गए। 

किराये की जगहों पर मोहल्ला क्लीनिक क्यों खोले गए: वीरेन्द्र सचदेवा
उन्होंने दावा किया कि इन क्लीनिकों के लिए मंत्रियों और विधायकों से जुड़े आप समर्थकों के परिसरों को चुना गया और बाजार भाव से अधिक किराया देकर किकबैक लिया गया। उन्होंने कहा कि अब जब सत्येंद्र जैन की याद्दाश्त लौट रही है, तो उन्हें यह बताना चाहिए कि सरकारी परिसरों को छोड़कर किराये की जगहों पर मोहल्ला क्लीनिक क्यों खोले गए? 

अधिक किराया दिया गया, जांच के लिए तैयार रहें: वीरेन्द्र सचदेवा
उन्होंने यह भी पूछा कि क्या सत्येंद्र जैन इस बात से इनकार कर सकते हैं कि मोहल्ला क्लीनिकों के लिए बाजार दर से अधिक किराया दिया गया और क्या वह इसकी जांच को तैयार हैं? उन्होंने कहा कि भाजपा दिल्ली में आवश्यकता अनुसार हेल्थ क्लीनिक और जांच केंद्र खोलेगी, लेकिन यह सुनिश्चित किया जाएगा कि वे सरकारी परिसरों में स्थापित हों, ताकि किसी भी तरह के घोटाले से बचा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed