फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Modi will come in ramdev yog fest

रामदेव के साथ मोदी करेंगे कपालभाति!

Sat, 22 Mar 2014 11:42 AM IST
Updated Sat, 22 Mar 2014 11:42 AM IST
विज्ञापन
Modi will come in ramdev yog fest

भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी मौजूदा सियासी माहौल में रविवार को रामलीला मैदान में योग करेंगे।

विज्ञापन


बाबा रामदेव ने शुक्रवार को रामलीला मैदान में इसकी जानकारी पत्रकारों को दी। इस मौके पर योग गुरु ने मोदी को देश का अगला प्रधानमंत्री बताया।

वहीं, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। बाबा बोले मोदी विजय रथ पर सवार हैं, कोई भी ताकत उन्हें रोक नहीं सकती। उन्होंने कहा कि मोदी के पीएम बनने का श्रेय राहुल और सोनिया गांधी को भी जाएगा।

'कांग्रेस के पंजे में है झाड़ू'

Modi will come in ramdev yog fest

कांग्रेस और ‘आप’ पर निशाना साधते हुए रामदेव ने कहा कि झाड़ू की अहमियत हाथ में ही होती है। देशवासी इसे समझ गए हैं। कांग्रेस का हाथ ही आम आदमी पार्टी की झाड़ू चलाता है। अरविंद केजरीवाल कांग्रेस की कठपुतली बने दिखते हैं।

बाबा रामदेव ने दावा किया कि 23 मार्च को भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु के शहीदी दिवस पर देश भर में योग महोत्सव होगा। दिल्ली के रामलीला मैदान में रामदेव व नरेंद्र मोदी के अलावा संत मुरारी बापू, अखाड़ा परंपरा के अवधेशानंद गिरी जी महाराज, रमेश भाई के साथ दिल्ली के लोग भी शामिल होंगे।

इसके अलावा देश के सभी जिलों में एक साथ दोपहर बाद तीन बजे से छह बजे के बीच योग का कार्यक्रम होगा। उन्होंने दावा किया कि इसमें करोड़ों लोग शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्विट कर के रिझा रहे हैं रामदेव

Modi will come in ramdev yog fest

बाबा रामदेव ने साफ किया कार्यक्रम राजनीतिक नहीं, सामाजिक-आध्यात्मिक है। अगर राहुल और सोनिया गांधी इसमें शामिल होना चाहें तो उनका स्वागत किया जाएगा।

वहीं मोदी के शामिल होने पर रामदेव ने सफाई दी कि हमारा देश कभी भी नास्तिक नहीं रहा। यह आध्यात्मिक व धार्मिक देश रहा है। हमारी कोशिश धर्म और योग के जरिए लोगों को राष्ट्रीयता से जोड़ने की है। सत्ता में रहकर सरकार ने धर्म निरपेक्षता का बेजा फायदा उठाया है।

इसके अलावा बाबा रामदेव ने ट्विट कर के कहा ‌है कि देश में इस समय नरेंद्र मोदी के सिवा और कोई विकल्प जनता के पास नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed