फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Modi Sugar Mills will today's real estate auction

मोदी शुगर मिल की अचल संपत्ति आज होगी नीलाम

Thu, 19 Mar 2015 08:00 PM IST
अमर उजाला, मोदीनगर
अमर उजाला, मोदीनगर Updated Thu, 19 Mar 2015 08:00 PM IST
विज्ञापन
Modi Sugar Mills will today's real estate auction

बकाया गन्ना भुगतान को लेकर जिलाधिकारी विमल कुमार शर्मा को 24 मार्र्च को उच्च न्यायालय में हलफनामा प्रस्तुत करना है।

विज्ञापन


इसी के मद्देनजर प्रशासन शुक्रवार को तहसील सभागार में मोदी शुगर मिल की अचल संपत्ति की नीलामी करेगा। प्रशासनिक कार्यवाही से मिल प्रबंधन में हड़कंप मचा है।

बकाया गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर उच्च न्यायालय के कडे़ रुख को देखते हुए प्रशासन ने मोदी शुगर मिल प्रबंधन पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।

एसडीएम अतुल कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को तहसील सभागार में दोपहर बारह बजे मोदी शुगर मिल की साढ़े पांच हेक्टेयर भूमि और अन्य अचल संपत्ति नीलाम की जाएगी।
विज्ञापन


एसडीएम ने बताया कि भुगतान को लेकर मिल के खिलाफ ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। गौरतलब है कि मोदी शुगर मिल पर गत पेराई सत्र का भी 48 करोड़ रुपया गन्ना मूल्य भुगतान के रूप में बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed