{"_id":"7660c5e9a595bfd7120a8cf68b24d5fd","slug":"modi-sugar-mill-end-lockout","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी शुगर मिल की तालाबंदी समाप्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी शुगर मिल की तालाबंदी समाप्त
अमर उजाला, मोदीनगर
Updated Tue, 17 Jun 2014 04:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदी शुगर मिल प्रबंधन ने सोमवार शाम से मिल में तालाबंदी समाप्त की दी है। मिल प्रबंधन के अनुसार सोमवार को डीएम के साथ वार्ता में चीनी और शीरे का स्टॉक बेचकर 85 प्रतिशत धनराशि से किसानों का बकाया भुगतान करने और बाकी से मिल की मेंटीनेंस कराने पर सहमति बनी है। प्रशासन चीनी व शीरे के गोदामों से सील हटाने को तैयार है।
विज्ञापन
मिल प्रबंधन ने 26 मई को मिल में तालाबंदी कर दी थी, क्योंकि प्रशासन ने पेराई सत्र 2012-13 के बकाया 5 करोड़ रुपये भुगतान को लेकर मिल के चीनी और शीरे के कुछ गोदामों पर सील लगा दी थी।
विज्ञापन
प्रबंधन ने जिलाधिकारी से आग्रह किया था कि स्टॉक में मौजूद शीरा बेचने की अनुमति दी जाए, तभी मिल की मेंटीनेंस हो सकती है। मगर तब डीएम की सहमति न मिलने पर प्रबंधन ने मिल में तालाबंदी कर दी थी।
विज्ञापन
मिल के लाइजनिंग अफसर कपिल ने बताया कि सोमवार को जिलाधिकारी एसवीएस रंगाराव के साथ बैठक में चीनी व शीरा गोदामों से सील हटाने पर सहमति बनी है।चीनी व शीरा बेचकर 85 प्रतिशत धनराशि से किसानों को भुगतान किया जाएगा।