फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Modi rally in Bulandshahar and Delhi today

BJP को रोकने के लिए सभी दलों ने बनाया गठबंधन

Thu, 27 Mar 2014 12:07 AM IST
Updated Thu, 27 Mar 2014 12:07 AM IST
विज्ञापन
Modi rally in Bulandshahar and Delhi today

बीजेपी के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में विपक्षियों पर करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के सभी दलों में गठबंधन हो गया है और यह गठबंधन देश के विकास के लिए नहीं बल्कि केवल बीजेपी को रोकने के लिए हुआ है।

विज्ञापन


नरेंद्र मोदी ने आम आदमी पार्टी को 'कांग्रेस बी' करार देते हुए कहा कि इसका मकसद केवल 'कांग्रेस ए' की मदद करना है। न कि देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था कायम करना।
विज्ञापन


दिल्ली के शास्त्री पार्क में चुनावी रैली को संबोधित करते मोदी ने हुए कहा कि दिल्ली को लोगों को यह खुद ही तय करना चाहिए कि उन्हें कैसी सरकार चाहिए।

कांग्रेस के नये-नवेले मेनिफेस्टो पर प्रहार

Modi rally in Bulandshahar and Delhi today

दुनिया के सभी देशों में राजधानी को बड़े शान से रखा जाता है। लेकिन हिन्दुस्तान ही एक ऐसा देश है, जिसकी राजधानी को कांग्रेस ने बर्बाद कर के रख दिया है।

जब कांग्रेस लोगों की आंखों में धूल झोकते-झोकते थक गई तो संसद में घुस कर मिर्च झोंकने लगी। कांग्रेस हमेशा अपने घोषणा पत्रों में लोक लुभावन वादे करती है, लेकिन आज तक अपने वादे पूरे नहीं कर पाई है।

कांग्रेस का इस बार का घोषणा पत्र भी झलावा है। यही नहीं कांग्रेस का मेनिफेस्टो अपने-आप में एक मजाक है। कांग्रेस पार्टी उन सभी लोगों को दबा देती है, जिसका प्रवाह उसकी छवि पर पड़ने लगता है।

पहली बार केजरीवाल पर बोले हमला

Modi rally in Bulandshahar and Delhi today

आज पहली बार अरविंद केजरीवाल पर हमला बोलते हुए मोदी ने कहा कि तीन AK पाकिस्तान को मिले हैं। भारत में पाकिस्तान के तीन एजेंट हैं। एके-47, एके एंटोनी और एके-49।

उन्होंने कहा कि ये एके-49 ही हैं जिनकी पार्टी की वेबसाइट पर भारत का नक्शा गलत है, उनकी पार्टी ने तो अपनी वेबसाइट पर कश्मीर, पाकिस्तान को दे दिया है।

मोदी ने आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल को पाकिस्तान का एजेंट बता दिया। अब उनके दिल्ली में होने वाली रैली में भी केजरीवाल पर हमला बोलने के कयास लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन

आज मोदी की यह तीसरी रैली है

Modi rally in Bulandshahar and Delhi today

आज से बीजेपी के पीएम पद प्रत्याशी नरेंद्र मोदी की भारत विजय यात्रा की शुरूआत हो गई है। आज मोदी तीन जगहों पर रैलियां कर रहे हैं। उनकी पहली रैली जम्मू के हीरानगर में हुई।

उसके बाद उन्होंने बुलंदशहर में रैली की और अब दिल्ली के शास्‍त्री पार्क में आयोजित रैली को संबोधित करेंगे। इससे पहले जम्मू में रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि कांग्रेस में पापों का जवाब देने की हिम्मत नहीं है।

वहीं बुलंदशहर में नरेंद्र मोदी ने भारतीय फौजियों की नब्ज को भी टटोलने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि यूपीए राज में जवानों के सिर काट लिए जाते हैं लेकिन सरकार कुछ नहीं करती।

पहली बार कुर्सियां खाली रहने का है डर

Modi rally in Bulandshahar and Delhi today

चुनावी मौसम में रैली स्थल पर कुर्सियां खाली रहने का डर सभी दलों को सताने लगा है। लिहाजा, अब ग्राउंड छोटा कर भीड़ ज्यादा दिखाने की रणनीति बन रही है। राजधानी में बुधवार को होने वाली मोदी की रैली के लिए शास्त्री पार्क में तैयारियां चल रही हैं, जो उनके कद के अनुसार काफी छोटा दिखाई पड़ रहा है।

दो लोकसभा क्षेत्र के लिए बुधवार को होने वाली रैली में महज आठ हजार लोगों की बैठने की व्यवस्था है। ऐसे में चर्चा हो रही है कि कहीं पार्टी को यह डर तो नहीं सता रहा कि मोदी की रैली में कम लोग पहुंचेंगे।

पार्टी के एक पक्ष का कहना है कि राजधानी में जब पहली रैली होनी थी तो रोहिणी स्थिति जापानी पार्क में भव्य तैयारी की गई थी। पिछले दिनों ही रामलीला मैदान में बाबा रामदेव ने मोदी के लिए बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed