फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   modi popularity is going down, bjp in trouble.

मोदी की लोकप्रियता का ग्राफ गिरने से घबराई भाजपा

Mon, 22 Sep 2014 02:04 AM IST
Updated Mon, 22 Sep 2014 02:04 AM IST
विज्ञापन
modi popularity is going down, bjp in trouble.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता का ग्राफ गिरने से भाजपा घबरा रही है। उपचुनाव में जनता भाजपा को नकार रही है।

विज्ञापन


यही वजह है कि भारतीय जनता पार्टी दिल्ली में विधानसभा भंग करके चुनाव कराने से भाग रही है। रविवार को नसीरपुर में आयोजित जन जागरण अभियान कार्यक्रम में अरविंदर सिंह ने दिल्ली के थमे विकास के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन


इससे पहले डीडीए फ्लैट्स नसीरपुर में आयोजित जन जागरण अभियान में प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने भाजपा और आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। जनसभा का आयोजन प्रदेश युवक कांग्रेस उपाध्यक्ष विनय मिश्रा ने किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें कांग्रेस विधायक दल के नेता हारून यूसुफ, पूर्व सांसद महाबल मिश्रा, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ओनिका मेहरोत्रा, हरीकिशन जिंदल, पूर्व पार्षद संजय पुरी समेत अन्य नेता शामिल हुए।

पूर्व सांसद के विरोध में नारेबाजी

modi popularity is going down, bjp in trouble.

मौके पर कांग्रेस विधायक दल के नेता हारून यूसुफ ने कहा कि एक तरफ टीवी इंटरव्यू में प्रधानमंत्री मुस्लिमों का देशभक्त कहते हैं वहीं दूसरी तरफ उनके सांसद अलग बयान जारी कर जहर घोलने का काम कर रहे हैं।

पूर्व सांसद के विरोध में नारेबाजी
कार्यक्रम में पूर्व सांसद महाबल मिश्रा के विरोध में कुछ स्थानीय कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। विरोध में शामिल कांग्रेस के एक नेता और कार्यकर्ताओं ने बयान जारी करके महाबल मिश्रा पर भेदभाव और कांग्रेस को कमजोर करने का आरोप लगाया।

इस मामले में महाबल मिश्रा का कहना है कि आम आदमी पार्टी के लोगों ने कार्यक्रम में व्यवधान डालने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि विरोध करने वाले लोग कांग्रेस के कार्यकर्ता या नेता होते तो प्रदेश नेताओं से आकर मिलते और शिकायत करते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed