फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Modi Model Help to caught Robbers Gang

'मोदी मॉडल' के जाल में फंसा गैंग, पकड़े गए शातिर

Sat, 15 Nov 2014 01:24 PM IST
Updated Sat, 15 Nov 2014 01:24 PM IST
विज्ञापन
Modi Model Help to caught Robbers Gang

मोदी के मॉडल की चर्चा दुनिया में यूं ही नहीं होती। इसका एक बड़ा उदाहरण शुक्रवार को देश की राजधानी दिल्ली में भी देखने को मिला। दिल्ली में अपराधियों के एक शातिर गैंग को पकड़ने के लिए दिल्ली पुलिस ने मोदी के मॉडल का सहारा लिया और उन्हें एक बड़ी सफलता हाथ लगी।

विज्ञापन


असल में दिल्ली के दरीवा कलां में सीसीटीवी नेटवर्क बनाया गया जिसे पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप पर विकसित किया गया था। इसी नेटवर्क के माध्यम से दिल्ली के चांदनी चौक के नजदीक मुंबई के बादशाह गैंग के छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


दरीवा कलां में बनाया गया ये नेटवर्क बिजनेस एरिया वॉच स्कीम (BAWS) के तहत बनाया गया है। अपराध को रोकने के उद्देश्य से बनाया गया ये नेटवर्क मोदी के सेफ सिटी सूरत मॉडल पर बेस्ड है। जिस बादशाह गैंग को इस नेटवर्क से पकड़ा गया है उसने सात नवंबर को दिल्ली के भीड़ भरे इलाके चांदनी चौक में 17 लाख की चोरी को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है मोदी मोदी का सूरत मॉडल

Modi Model Help to caught Robbers Gang

इस मामले का खुलासा करते हुए दिल्ली पुलिस कमिश्नर भीमसेन बस्सी ने बताया कि सात नबंवर को दिल्ली के एक ज्वैलर को बादशाह गैंग के एक सदस्य द्वारा परेशान किया गया। इसी बीच गैंग का दूसरा आदमी ज्वैलर से बैग छीनकर फरार हो गया।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ शुरु की। वह पुलिस को यह कहकर गुमराह करता रहा कि वो चांदनी चौक में खरीदारी करने गया था। हालांकि पुलिस की कड़ाई के बाद उसने वारदात में शामिल होने की बात कुबूल कर ली। और पूरे मामले का खुलासा किया।

देश में पहली बार लेटेस्ट टेक्नोलॉजी की मदद से सूरत में नरेन्द्र मोदी के द्वारा सेफ सिटी सूरत मॉडल लॉन्च किया गया था। जनवरी 2013 में बने इस मॉडल पर 10.50 करोड़ रुपये खर्च किये गये थे।

इस मॉडल की खास बात ये है कि (PPP)पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप र बेस्ड था। मोदी को उम्मीद थी कि मानव और तकनीकि को बेहतर रुप से इस्तेमाल करने से बेहतर सुरक्षा मुहैया कराई जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed