फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Modi and Shah Threat to democracy says arvind kejriwal

भाजपा आई तो लोकतंत्र पर खतरा, मोदी-शाह की जोड़ी ने किया देश का बेड़ागर्क: केजरीवाल

Mon, 04 Feb 2019 06:05 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 04 Feb 2019 06:05 AM IST
विज्ञापन
Modi and Shah Threat to democracy says arvind kejriwal
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि लोकतंत्र के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बेहद खतरनाक हैं। इस जोड़ी ने पिछले पांच साल से देश का बेड़ागर्क कर दिया है। 70 सालों में जितनी स्थिति खराब नहीं हुई, जितनी इनके पांच साल के कार्यकाल में हुई। 2019 के चुनाव में फिर दोबारा आ गए तो लोकतंत्र खतरे में आ जाएगा। यह बातें मुख्यमंत्री ने मुस्तफाबाद में एक दर्जन अनधिकृत कॉलोनियों के विकास कार्यों को शुरू करने के दौरान कहीं।  

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार लगातार विकास कार्यों पर बेहतरीन काम कर रही है। सस्ती बिजली, मुफ्त पानी, अच्छी सड़क, नाली, शिक्षा, स्वास्थ्य इन सभी क्षेत्रों में बहुत अच्छा काम कर रही है। दिल्ली सरकार के प्रयासों से आज दिल्ली के शिक्षा और स्वास्थ्य मॉडल की चर्चा सिर्फ दिल्ली में नहीं, बल्कि विदेशों में भी हो रही है। केजरीवाल ने कहा कि देश से गद्दारी वह लोग कर रहे हैं, जो इन कामों में अड़ंगा डाल रहे हैं। 
विज्ञापन


 मंत्री सतेंद्र जैन ने लोगों से कहा कि इस बार दिल्ली में सातों सीटों पर आम आदमी पार्टी के सांसदों को जीता दो, काम की स्पीड दोगुनी हो जाएगी। उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा प्रभारी दिलीप पांडेय ने बताया कि 30 करोड़ रुपये की लागत से नालियों और गलियों का काम पूरा किया जाएगा। भाजपा छोटे-मोटे काम करके अपनी पहचान बनाने की कोशिश में लगी है। पहली बार कच्ची कॉलोनियों में विकास के काम किए जा रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed