फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Modi addressing an election rally at Ramlila Ground.

रामलीला मैदान से दिल्ली में चुनावी बिगुल फूकेंगे मोदी

Sun, 28 Dec 2014 09:01 AM IST
Updated Sun, 28 Dec 2014 09:01 AM IST
विज्ञापन
Modi addressing an election rally at Ramlila Ground.

दिल्ली में विधानसभा चुनाव में जुटी भाजपा दिल्ली में एक बड़े कार्यक्रम का खाका तैयार करने में जुटी है। रामलीला मैदान में 10 या 11 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम में भाजपा अपनी पार्टी के मुख्यमंत्रियों को सम्मानित करेगी।

विज्ञापन


कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी संबोधित करेंगे। लिहाजा माना जा रहा है कि इसी कार्यक्रम में दिल्ली विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंका जाएगा।
 
इस कार्यक्रम का नाम मुख्यमंत्रियों का अभिनंदन अब दिल्ली की है बारी दिया गया है। भाजपा सूत्रों का कहना है कि पार्टी इस तरह के कार्यक्रम को आयोजित कर यह संदेश देने की कोशिश करेगी कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जिस राज्य में चुनाव हुए वहां भाजपा की सरकार बनी।
विज्ञापन


अब दिल्ली की बारी है। भाजपा सूत्रों का कहना है कि झारखंड, हरियाणा, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्रियों के साथ ही अगर जम्मू-कश्मीर में भाजपा नेता मुख्यमंत्री बनते हैं तो उन्हें  विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश भाजपा का दावा‘सोशल मीडिया में BJP सबसे आगे’

Modi addressing an election rally at Ramlila Ground.

दिल्ली भाजपा का फेसबुक पेज अन्य राजनीतिक पार्टियों से ज्यादा प्रसिद्ध है। यह दावा प्रदेश भाजपा ने किया है। प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने शनिवार को बताया कि लाखों लोग नियमित रूप से भाजपा के फेसबुक पेज को देख रहे हैं।

उनके मुताबिक शुक्रवार को फेसबुक पेज पर 6.89 लाख लोग आए। वहीं प्रदेश भाजपा आईटी सेल संयोजक सुमित भसीन ने बताया कि उनके पेज के करीब 25 लाख फॉलोअर हैं।

पेज पर डाली जाने वाली पोस्ट को औसतन 10,000 से अधिक लोग पसंद कर रहे हैं। सकारात्मक कैंपेन को लोग ज्यादा पसंद कर रहे हैं। कोई नकारात्मक टिप्पणी नहीं की जाती है। संवाद सेल संयोजक खेमचंद शर्मा ने बताया कि फेसबुक और ट्विटर पर द्विपक्षीय संवाद भाजपा कार्यकर्ता कर रहे हैं।

शनिवार को पार्टी कार्यालय में डीयू के दलित प्रोफेसरों का एक प्रतिनिधिमंडल पार्टी अध्यक्ष सतीश उपाध्याय से मिला। मुलाकात के बाद उपाध्याय ने बताया कि भाजपा सत्ता में आने पर ऐसी व्यवस्था करेगी कि दलित शिक्षकों को उनकी पदोन्नति एवं सेवा नियमितीकरण सही समय पर होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed