मॉडल पूजा मिश्रा ने की मारपीट, लगाया छेड़छाड़ का आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिग बॉस में प्रतियोगी रह चुकी मशहूर मॉडल पूजा मिश्रा का विवादों से हमेशा ही नाम जुड़ता रहा है। पूजा मिश्रा एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं।
इस बार उन पर एक स्टोर कर्मचारी से मारपीट करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि करोल बाग में देर रात पूजा ने जमकर हंगामा।
पूजा मिश्रा ने रविवार रात को करोल बाग मेट्रो स्टेशन के पास एक स्टोर में जमकर हंगामा किया। वे स्टोर कर्मचारियों से बहस के बाद गाली-गलौच और मारपीट पर उतर आई।
पूजा पहले भी कर चुकी है झगड़ा
पूजा स्टोर में कुछ सामान खरीदने आई थी। इसी दौरान उनकी स्टोर में मौजूद दूसरे लोगों से बहस हो गई। स्टोर स्टाफ और लोगों की शिकायत पर पुलिस वहां पहुंची।
पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। पूजा मिश्रा ने स्टोर में दो युवकों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। गौरतलब है कि इससे पहले भी पूजा मिश्रा ने दिल्ली के एक होटल में जमकर हंगामा किया था।
इसका एक वीडियो भी सामने आया था। जिसमें होटल कर्मचारियों के साथ पूजा मिश्रा झगड़ा करती नजर आ रही थी।