फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mobile tell about the medicine

अब मोबाइल बताएगा दवा असली है या नकली

Fri, 07 Mar 2014 10:21 AM IST
रश्मि ओझा/ अमर उजाला, गाजियाबाद
रश्मि ओझा/ अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 07 Mar 2014 10:21 AM IST
विज्ञापन
mobile tell about the medicine
दवा असली है या नकली इसकी जानकारी अब मोबाइल से भी मिल सकेगी। कई प्रमुख दवा कंपनियां दवाओं के स्ट्रिप पर टोल फ्री मोबाइल नंबर लिख रही हैं।
विज्ञापन


इस नंबर पर दवा की स्ट्रिप का बैच नंबर और सीरियल नंबर एसएमएस करना होगा। एसएमएस करने पर कंपनी से वापस एक एसएमएस मिलेगा।

इस एसएमएस से पता चलेगा कि दवा असली है। यदि किसी फर्जी कंपनी ने वह दवा बनाई है तो कंपनी की ओर से कोई मैसेज नहीं मिलेगा।

नामी कंपनियों के नाम पर कई बार नकली दवाएं मिलने से लोग तो ठगे जाते हैं, नकली दवाओं से बड़ी कंपनियों को भी नुकसान होता है।

कंपनी की साख पर बट्टा न लगे और लोग अनजाने में गलत दवा न खा लें, इसलिए कंपनियों ने यह नया तरीका ईजाद किया है।

ग्राहक के एसएमएस से मिले फर्जी बैच नंबर और सीरियल नंबर की दवा बाजार से मंगवाकर नामी कंपनियां उसके नकली होने की चेतावनी भी जारी करेेंगी। ल्यूपिन और सिप्ला कंपनी ने ग्राहकों के लिए यह सुविधा शुरू भी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed