{"_id":"5c328b3abdec225712493029","slug":"mobile-signal-problem-in-metro-will-be-removed-by-february","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरवरी तक दूर होगी मेट्रो में मोबाइल सिग्नल की दिक्कत, 300 लोगों की टीम लगी काम पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरवरी तक दूर होगी मेट्रो में मोबाइल सिग्नल की दिक्कत, 300 लोगों की टीम लगी काम पर
Mon, 07 Jan 2019 04:41 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Mon, 07 Jan 2019 04:41 AM IST
विज्ञापन
Delhi Metro
- फोटो : Amar Ujala
दिल्ली मेट्रो में मोबाइल नेटवर्क की परेशानी से यात्रियों को फरवरी 2019 तक छुटकारा मिल सकता है। टेलिकॉम रेग्यूलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) द्वारा दिल्ली मेट्रो की लाइनों पर करवाए गए सर्वे में भी मोबाइल नेटवर्क में दिक्कत का खुलासा हुआ है। डीएमआरसी ने यात्रियों को इस परेशानी से छुटकारा दिलाने के लिए तकनीकी टीमों की लगाया है। डीएमआरसी सूत्रों के मुताबिक दिल्ली मेट्रो की वॉयलेट, पिंक, येलो, ब्लू और एयरपोर्ट लाइनों पर मोबाइल नेटवर्क न होने के वजह से यात्रियों होने वाली परेशानी का जड़ से समाप्त करने के लिए काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
300 लोगों की टीम को इस काम पर लगाया गया है। पिंक लाइन के भीकाजीकामा प्लेस से हजरत निजामुद्दीन तक अंडरग्राउंड लाइन पर रात में मेट्रो सेवा बंद होने के बाद काम किया जा रहा है, जबकि मजेंटा लाइन पर काजकाजी मंदिर और जनकपुरी वेस्ट स्ट्रेच पर भी नेटवर्क को बूस्ट करने के लिए टीमें लगी हुई हैं। ट्राई द्वारा दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन, येलो और एयरपोर्ट लाइन पर मोबाइल नेटवर्क के सिग्नल में कमियां मिली। फरवरी तक पिंक और मजेंटा लाइन पर नेटवर्क की परेशानी दूर हो जाएगी।
विज्ञापन