फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mobile seized at igi airport in mp fight case in delhi

सांसद द्वारा सैंडल से पीटने का मामला: कब्जे में लिए वीडियो बनाने वालों के मोबाइल

Tue, 28 Mar 2017 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 28 Mar 2017 09:37 AM IST
सार

पिटाई के दौरान वीडियो बनाने वाले एयर इंडिया के कुछ कर्मचारियों के मोबाइल भी पुलिस ने लिये कब्जे में 

अपराध शाखा ने मामले से जुड़े 15 लोगों के दर्ज किए बयान
-पिटाई के दौरान वीडियो बनाने वाले एयर इंडिया के कुछ कर्मचारियों के मोबाइल भी पुलिस ने लिये कब्जे में
-इसके अलावा इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस ने ली कब्जे में
-पिटाई की फुटेज चलाने वाले दो अंग्रेजी न्यूज चैनलों को नोटिस देखकर फुटेज मांगी
-जल्द ही आरोपी शिव सेना सांसद रवींद्र गायकवाड को नोटिस देकर जांच में शामिल होने को कहेगी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली, 27 मार्च

विज्ञापन
mobile seized at igi airport in mp fight case in delhi

विस्तार

एयर इंडिया की फ्लाइट के भीतर शिव सेना सांसद रवींद्र गायकवाड द्वारा एयर इंडिया के कर्मचारी को पीटने के मामले में दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने सोमवार को आईजीआई एयरपोर्ट पहुंचकर मामले से जुड़े 15 गवाहों के बयान दर्ज किए।

विज्ञापन


जांच के दौरान पुलिस ने फ्लाइट के भीतर मोबाइल फोन से वीडियो बनाने वाले कुछ कर्मचारियों के फोन भी जब्त किए। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि जल्द ही पुलिस शिवसेना के आरोपी सांसद रवींद्र गायकवाड को पूछताछ में शामिल होने का नोटिस दे सकती है।
विज्ञापन


हालांकि नोटिस कब दिया जाएगा, इसके बारे में पुलिस अधिकारी कुछ भी नहीं बोल रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक सोमवार करीब 12.00 बजे एसीपी स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में दस लोगों की टीम आईजीआई एयरपोर्ट पहुंची। वहां पहुंचकर एयरपोर्ट प्राधिकरण से पुलिस ने उस दिन दिल्ली एयरपोर्ट की सीसीटीवी फुटेज प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही पुलिस ने बारी-बारी से पंद्रह कर्मचारियों और गवाहों के बयान दर्ज किए। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दो अंग्रेजी न्यूज चैनलों को नोटिस देकर उनसे पिटाई की वीडियो फुटेज मांगी गई है। हालांकि यह फुटेज चैनलों को एयर इंडिया के कर्मचारियों ने ही मुहैया करवाई थी।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गवाहों और मामले से जुड़े कर्मचारियों के बयान लेकर उनकी जांच की जाएगी। इसके अलावा सक्ष्यों को इकट्ठा कर उनकी कड़ी से कड़ी जोड़ी जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है। अभी कुछ और लोगों के बयान दर्ज किए जाने हैं।

बता दें कि बृहस्पतिवार को पुणे से दिल्ली लौटते समय शिव सेना के सांसद रवींद्र गायकवाड ने फ्लाइट के भीतर एक कर्मचारी को सैंडल से बुरी तरह पीट दिया था। दिल्ली पहुंचने पर कर्मचारी ने मामले की शिकायत दिल्ली पुलिस से की थी।


शुक्रवार को छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। हालांकि शिवसेना सांसद मामला दर्ज होते ही ट्रेन से दिल्ली से वापस पुणे रवाना हो गए थे। दिल्ली पुलिस जल्द ही सांसद से पूछताछ करने की बात कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed