{"_id":"5d18c6ed8ebc3e3cea00e139","slug":"mobile-phone-recovered-from-ajay-chautala-in-tihar-jail","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तिहाड़ में बंद पूर्व सीएम के बेटे अजय चौटाला से मोबाइल बरामद, सवालों के घेरे में जेल प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिहाड़ में बंद पूर्व सीएम के बेटे अजय चौटाला से मोबाइल बरामद, सवालों के घेरे में जेल प्रशासन
Sun, 30 Jun 2019 11:55 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 30 Jun 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिहाड़ जेल में बंद हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के पुत्र व पूर्व सांसद अजय चौटाला की सेल से मोबाइल बरामद किया गया है। जेल प्रशासन को सूचना मिली थी कि अजय चौटाला के पास मोबाइल है, जिसका लगातार इस्तेमाल किया जा रहा है।
इसके बाद प्रशासन ने छापामारी की। 13 जून को भी जेल प्रशासन को पूर्व सीएम ओपी चौटाला की सेल से मोबाइल मिला था। पिता-पुत्र के पास दूसरी बार मोबाइल मिलने से अफसरों के दावे खोखले नजर आ रहे हैं।
जांच की जा रही है कि जेल के अंदर मोबाइल कब और किसने पहुंचाया? जांच रिपोर्ट के आधार पर अजय चौटाला पर सख्ती बढ़ाई जा सकती है।
हरियाणा के जेबीटी घोटाला मामले में बंद चौटाला पर आगे फरलो पर भी 3 वर्ष की पाबंदी लगाई जा सकती है। पुख्ता सुरक्षा इंतजाम के दावे के बावजूद मोबाइल की बरामदगी जेल प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठा रही है।

जेल में और भी मोबाइल होने की आशंका
लगातार जेल में मोबाइल फोन की बरामदगी से जेलकर्मियों और अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। बेहद गंभीरता से उच्च स्तर पर अधिकारियों-कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। तिहाड़ में 9 जेल हैं, जिनमें अजय चौटाला जेल नंबर 2 में बंद हैं।
सवाल यह भी है कि जेल में मोबाइल या दूसरे उपकरण कैदियों तक कैसे और कौन पहुंचा रहा है? हालांकि, जेल में अभी तक थ्री-जी मोबाइल सेवाओं को बाधित करने के लायक ही जैमर लगे हैं। आशंका है कि जेल के अंदर और भी मोबाइल या अन्य उपकरण बरामद किए जा सकते हैं। बशर्ते, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से छापामारी की जाए।
छानबानी के बाद होगी कार्रवाई
तिहाड़ प्रशासन के एक अधिकारी ने पुष्टि करते हुए बताया कि अजय चौटाला की सेल से मोबाइल बरामद हुआ। छानबीन की जा रही है कि किसने जेल के अंदर मोबाइल पहुंचाया। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।