फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mobile phone recovered from Ajay Chautala in Tihar jail

तिहाड़ में बंद पूर्व सीएम के बेटे अजय चौटाला से मोबाइल बरामद, सवालों के घेरे में जेल प्रशासन

Sun, 30 Jun 2019 11:55 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 30 Jun 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
Mobile phone recovered from Ajay Chautala in Tihar jail
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
तिहाड़ जेल में बंद हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के पुत्र व पूर्व सांसद अजय चौटाला की सेल से मोबाइल बरामद किया गया है। जेल प्रशासन को सूचना मिली थी कि अजय चौटाला के पास मोबाइल है, जिसका लगातार इस्तेमाल किया जा रहा है। 
विज्ञापन


इसके बाद प्रशासन ने छापामारी की। 13 जून को भी जेल प्रशासन को पूर्व सीएम ओपी चौटाला की सेल से मोबाइल मिला था। पिता-पुत्र के पास दूसरी बार मोबाइल मिलने से अफसरों के दावे खोखले नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन


जांच की जा रही है कि जेल के अंदर मोबाइल कब और किसने पहुंचाया? जांच रिपोर्ट के आधार पर अजय चौटाला पर सख्ती बढ़ाई जा सकती है। 

हरियाणा के जेबीटी घोटाला मामले में बंद चौटाला पर आगे फरलो पर भी 3 वर्ष की पाबंदी लगाई जा सकती है। पुख्ता सुरक्षा इंतजाम के दावे के बावजूद मोबाइल की बरामदगी जेल प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

जेल में और भी मोबाइल होने की आशंका

लगातार जेल में मोबाइल फोन की बरामदगी से जेलकर्मियों और अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। बेहद गंभीरता से उच्च स्तर पर अधिकारियों-कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। तिहाड़ में 9 जेल हैं, जिनमें अजय चौटाला जेल नंबर 2 में बंद हैं। 

सवाल यह भी है कि जेल में मोबाइल या दूसरे उपकरण कैदियों तक कैसे और कौन पहुंचा रहा है? हालांकि, जेल में अभी तक थ्री-जी मोबाइल सेवाओं को बाधित करने के लायक ही जैमर लगे हैं। आशंका है कि जेल के अंदर और भी मोबाइल या अन्य उपकरण बरामद किए जा सकते हैं। बशर्ते, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से छापामारी की जाए।

छानबानी के बाद होगी कार्रवाई
तिहाड़ प्रशासन के एक अधिकारी ने पुष्टि करते हुए बताया कि अजय चौटाला की सेल से मोबाइल बरामद हुआ। छानबीन की जा रही है कि किसने जेल के अंदर मोबाइल पहुंचाया। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed