फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mobile bank app can be used for purchasing metro smart card

बैंक के मोबाइल ऐप से भुगतान कर खरीदें मेट्रो का टोकन

Mon, 03 Jul 2017 09:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 03 Jul 2017 09:41 AM IST
विज्ञापन
mobile bank app can be used for purchasing metro smart card
दिल्ली मेट्रो

मेट्रो का टोकन डेबिट-क्रेडिट कार्ड से खरीदने की सुविधा शुरू करने के बाद डीएमआरसी ने अब बैंक के मोबाइल ऐप से टोकन खरीदने और स्मार्ट कार्ड रिचार्ज का भुगतान करने की सुविधा शुरू की है।

विज्ञापन


रविवार को राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के प्रबंध निदेशक मंगू सिंह ने इसकी शुरुआत की। टिकट काउंटर पर भारत क्यूआर कोड के जरिये भुगतान की सुविधा दी गई है। फिलहाल यह व्यवस्था पांच मेट्रो स्टेशनों पर है। सभी बैंक के मोबाइल ऐप से भुगतान किया जा सकता है।
विज्ञापन


मंगू सिंह के मुताबिक, स्टेशनों को कैशलेस बनाने के लिए यह व्यवस्था शुरू की गई है। अभी यह सुविधा राजीव चौक, राजेंद्र प्लेस, सीलमपुर, पीतमपुरा और नेहरू प्लेस स्टेशन पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां टिकट काउंटर या कस्टमर केयर काउंटर पर भारत क्यूआर कोड को बैंक ऐप के जरिये स्कैन करके भुगतान किया जा सकेगा। आने वाले दिनों में दूसरे स्टेशनों पर भी यह सुविधा मिलेगी। इससे भुगतान पूरी तरह से कैशलेस हो जाएगा। काउंटर पर खुले पैसे की किल्लत भी खत्म हो जाएगी।

ऐसे करें भुगतान
पांचों मेट्रो स्टेशनों के टिकट काउंटर या कस्टमर केयर काउंटर पर भारत क्यूआर कोड के स्टीकर लगे हैं। आपको अपने मोबाइल पर बैंक ऐप में लॉग इन करना होगा। ऐप में भुगतान के क्यूआर कोड विकल्प का चुनाव करना होगा।

पहली बार भुगतान करते समय आपको अपने मोबाइल बैंक ऐप को कैमरे का प्रयोग करने की मंजूरी देनी होगी। फिर मेट्रो के भारत क्यूआर कोड को स्कैन करना होगा। क्यूआर कोड स्कैन होते ही आपके सामने मर्चेंट (डीएमआरसी) की डिटेल आ जाएगी।


इसके बाद किराये की राशि भरनी होगी। पिन या वन टाइम पासवर्ड जो भी आप प्रयोग करते हैं, उसे डालते ही आपका भुगतान हो जाएगा। भुगतान का मैसेज दिखाने पर आपको टोकन दे दिया जाएगा और स्मार्ट कार्ड है, तो उसे रिचार्ज कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed