Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   MNREGA workers protest at Jantar Mantar over their demands

Delhi NCR News: मांगों को लेकर मनरेगा मजदूरों का जंतर मंतर पर प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
5 अगस्त 2025 के आदेश वापसी सहित मजदूरों ने रखीं कई मांगें, कई संगठनों के नेता रहे मौजूद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। राजधानी के जंतर मंतर पर शुक्रवार को हरियाणा के अलग-अलग जिलों से आए मनरेगा मजदूरों ने प्रदर्शन किया। धरने की अगुवाई किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी, अधिवक्ता गोविंद बाली और धीरज गाभा ने की। इस प्रदर्शन में राष्ट्रीय मजदूर किसान मंच, क्रांतिकारी मनरेगा मजदूर यूनियन, मनरेगा मजदूर एकता मंच और मनरेगा मेट मजदूर यूनियन के सदस्य शामिल हुए। इस प्रदर्शन में हिसार, जींद, सिरसा, फतेहाबाद, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, यमुनानगर, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी से भारी संख्या में मजदूर पहुंचे। बता दें कि मजदूरों ने हाथों में तख्तियां और मांग पत्र लेकर शांतिपूर्वक प्रदर्शन किया।

मजदूर संगठनों ने 5 अगस्त 2025 का आदेश वापस लेने की मांग की। कहा कि हर मृत मजदूर के परिवार को 25 लाख रुपये दिए जाए। धारा 23 के तहत शिकायत निवारण लागू हो और लंबित मजदूरी की भी मजदूर संगठनों ने मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मनरेगा कानूनी अधिकार है। प्रशासन की गलतियों की सजा मजदूर को नहीं दी जा सकती। हरियाणा का आदेश असांविधानिक है और इसे तुरंत वापस लिया जाना चाहिए। वहीं, प्रदर्शनकारियों ने जल संरक्षण, तालाब सुधार, ग्रामीण मार्ग जैसे वैध काम रोकने पर अपनी नाराजगी जताई। इसके अलावा मजदूर संगठनों ने सरकार पर भेदभाव का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed