कंपनी के टॉयलेट में बनाया युवती का MMS
इंजीनियर युवती का एमएमएस बनाने पर पुलिस ने उसके साथ काम करने वाले इंजीनियर युवक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना से नाराज युवती के परिजनों ने हंगामा किया और कविनगर पुलिस से शिकायत की। पुलिस को उसके मोबाइल में क्लीपिंग नहीं मिली है।
इलाहाबाद निवासी आरोपी आशीष सिंह शास्त्रीनगर में किराए पर रहता है। बीटेक करने के बाद वह एक साल से आरडीसी स्थित सॉफ्टवेयर कंपनी में कार्यरत है। साथ ही बुलंदशहर जिले की 21वर्षीय बीटेक युवती कार्यरत है और गोविंदपुरम में पीजी में रहती है।
युवती की मानें तो मंगलवार सुबह 11 बजे टायलेट गई। कंपनी में लेडीज टायलेट से सटा हुआ ही जेंट्स टायलेट है। आरोप है कि जेंट्स टायलेट में मौजूद युवक ने स्मार्टफोन के जरिये युवती का एमएमएस बनाया।
युवती ने टायलेट में स्मार्टफोन देख मचाया शोर
युवती ने टायलेट में सिर के ऊपर युवक के हाथ में स्मार्टफोन देखा तो शोर मचा दिया। शोर मचाने पर आरोपी युवक टायलेट से निकल गया, लेकिन युवती ने उसे देख लिया। उसने शिकायत कंपनी के एमडी की पत्नी से की।
आरोपी युवक का मोबाइल चेक किया गया तो उसमें युवती की तस्वीर या वीडियो नहीं मिली। युवती ने परिजनों को सूचना दी। दोपहर बाद परिजन गाजियाबाद पहुंचे। उनकी कंपनी पदाधिकारियों से नोकझोंक हुई। बाद में उन्होंने कविनगर पुलिस से शिकायत की।
‘मैंने कोई वीडियो नहीं बनाई और न ही फोटो खींचे। सहकर्मी युवती को गलतफहमी हुई है। मैं बेकसूर हूं।’ - आशीष, आरोपी
‘कंपनी में युवक ने सबके सामने अपनी गलती मानी है। उसने एमएमएस बनाया है, जो पकडे़ जाने के डर से उसने डिलीट कर दिया।’- युवती
एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हो सकता है कि आरोपी ने एमएमएस बनाया हो और डिलीट कर दिया हो। जिस वजह से उस एमएमएस बनाने की कोशिश और छेड़छाड़ की धारा लगाई गई है।- रणविजय सिंह, सीओ द्वितीय