फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   MLAs to AAP leaders everyone come out streets to inspect bad roads of Delhi

ग्राउंड जीरों पर CM आतिशी: दिवाली तक गड्ढामुक्त हो जाएंगी दिल्ली की सड़कें, मंत्री से विधायकों तक का निरीक्षण

Mon, 30 Sep 2024 11:02 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 30 Sep 2024 11:02 AM IST
सार

दिल्ली की खराब सड़कों का निरीक्षण करने के लिए विधायक से लेकर आप नेता तक सड़कों पर उतर गए हैं और गड्ढा मुक्त सड़क अभियान के तहत काम शुरू हो गया है। 

विज्ञापन
MLAs to AAP leaders everyone come out streets to inspect bad roads of Delhi
सीएम आतिशी ने किया सड़कों का निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली की खराब सड़कों को ठीक करने के लिए सरकार ग्राउंड जीरों पर उतर चुकी है। पीडब्ल्यूडी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने के लिए काम चल रहा है। सीएम आतिशी ने एनएसआईसी ओखला, मोदी मिल फ्लाइओवर, चिराग दिल्ली, तुगलकाबाद एक्सटेंशन, मथुरा रोड, आश्रम चौक व अंडरपास की महत्वपूर्ण सड़कों का निरीक्षण किया। अगले एक सप्ताह में दिल्ली में पीडब्ल्यूडी की 1400 किमी सड़कों के एक-एक इंच का निरीक्षण होगा। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के बाद कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि महीने भर में शहर में पीडब्ल्यूडी की सभी सड़कों को जरूरत के अनुसार युद्धस्तर पर रिपेयर किया जाए। हमारा प्रयास है कि, अरविंद केजरीवाल जी के मार्गदर्शन में दीपावली तक सभी दिल्लीवालों को गड्ढामुक्त सड़कें मिले।
विज्ञापन

 

आगे कहा कि विरोधियों ने दिल्ली सरकार के काम रोकने की कोशिश की, नेताओं को जेल में डाला, लेकिन अब अरविंद केजरीवाल जी बाहर हैं और उनके मार्गदर्शन में दिल्लीवालों के सभी काम होंगे। वहीं दूसरी तरफ पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर मैंने और सौरभ भारद्वाज ने पूर्वी दिल्ली की कुछ सड़कों का निरीक्षण किया। हमने पाया कि कई सड़कें खराब हालत में हैं।

निरीक्षण के दौरान आप नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि कुछ जगहों पर काम चल रहा था और सड़क पिछले 7-8 महीनों से खोदी हुई थी। कुछ जगहों पर गड्ढे खुले पड़े हैं। हम इस पर काम करेंगे और सड़कों को ठीक किया जाएगा। भाजपा ने दिल्ली की जनता को परेशान करने के लिए दिल्ली की सारी सड़कें बर्बाद कर दी हैं। अब जब अरविंद केजरीवाल वापस आ गए हैं, तो सभी लंबित काम युद्ध स्तर पर पूरे किए जाएंगे।

सीएम आतिशी पर सांसद मनोज तिवारी का तंज
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी द्वारा दिल्ली में सड़कों की स्थिति का निरीक्षण करने पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कहा कि जो लोग 4.8 साल तक सोते रहे, वे अब दिखावा करने के लिए सड़कों पर आ रहे हैं।



आगे कहा कि आतिशी ने साबित कर दिया है कि अरविंद केजरीवाल पूरी तरह से बेकार मुख्यमंत्री थे क्योंकि अरविंद केजरीवाल ने कभी सड़कों का निरीक्षण नहीं किया। दिल्ली की जनता अब इन लोगों को हमेशा के लिए भेज देगी क्योंकि दिल्ली की जनता समझ गई है कि चुनाव के समय ये सब मीठी-मीठी बातें करते हैं और अच्छे कदम उठाते हैं। दिल्ली की जनता इन्हें सजा देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed