फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   MLA Aftab Ahmed enraged by the arbitrariness of private schools, demanded a ban on looting

Delhi NCR News: निजी स्कूलों की मनमानी पर भड़के विधायक आफताब अहमद, लूट पर रोक की उठाई मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। नूंह के विधायक चौधरी आफताब अहमद ने प्रदेश में निजी स्कूलों की मनमानी फीस वसूली को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि नए सत्र के दौरान अभिभावकों से एडमिशन फीस, किताबें, यूनिफॉर्म और यातायात के नाम पर भारी रकम वसूली जा रही है। स्कूल कैंपस में ही महंगी किताबें बेचकर अभिभावकों का आर्थिक शोषण किया जा रहा है और बिल तक नहीं दिए जा रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा विभाग इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा, जबकि निर्देश जारी किए जा चुके हैं। विधायक ने कहा कि शिक्षा अब व्यवसाय बन गई है और आम आदमी पर बोझ बढ़ रहा है। उन्होंने सरकार पर सरकारी स्कूलों की अनदेखी का भी आरोप लगाया। आफताब अहमद ने कहा कि वे इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री नायब सैनी को पत्र लिखकर सख्त कार्रवाई और उच्च स्तरीय जांच समिति गठित करने की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article