फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   MLA accused vowed to introduce you, the party to be charged with third-degree torture

आप विधायक ने मानी आरोपियों से परिचय की बात, पार्टी ने लगाया थर्ड डिग्री टॉर्चर करने का आरोप 

Fri, 29 Jul 2016 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 29 Jul 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
MLA accused vowed to introduce you, the party to be charged with third-degree torture
आप महिला कार्यकर्ता ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

नरेला में आम आदमी पार्टी की कार्यकर्ता सोनी की आत्महत्या के मामले में क्राइम ब्रांच, एसआईटी की जांच जारी है। बृहस्पतिवार को एसआईटी ने एक बार फिर नरेला से ‘आप’ विधायक शरद चौहान से पूछताछ की। 

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों की मानें, तो पूछताछ में शरद ने माना है कि आरोपी रमेश भारद्वाज, अमित भारद्वाज और रजनीकांत को वह जानते हैं, लेकिन सोनी आत्महत्या कांड से उनका कोई लेना देना नहीं है। 
विज्ञापन


इधर, बृहस्पतिवार को पार्टी ने एसआईटी पर रमेश को थर्ड डिग्री टॉर्चर करने का आरोप लगाया। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने इससे इनकार किया है। बता दें कि सोनीपत से हुई गिरफ्तारी के बाद रमेश को अदालत में पेश किया गया था, जहां से उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों की मुताबिक, एसआईटी ने बुधवार देर रात तक विधायक शरद चौहान से पूछताछ की। बृहस्पतिवार को पूछताछ में दोबारा शामिल होने की
बात कर उन्हें छोड़ दिया गया था। 

सोनी को प्रताड़ित करने या धमकाने में कहीं शरद का तो नहीं हाथ?

MLA accused vowed to introduce you, the party to be charged with third-degree torture
आप महिला कार्यकर्ता ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

इसके साथ ही शरद से अमित व रजनीकांत को भी पूछताछ में शामिल होने के लिए कहा गया था। बृहस्पतिवार सुबह शरद चौहान, रजनीकांत के साथ अपराध शाखा के रोहिणी स्थित दफ्तर पहुंच गए। 

पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि आरोपी अमित भारद्वाज, विधायक शरद का सचिव है। वहीं, रजनीकांत से भी उनके करीबी रिश्ते हैं। शरद के साथ जांच में शामिल हुए रजनीकांत से भी पुलिस ने पूछताछ की। 

रजनीकांत ने सोनी के आरोपों से इनकार किया है। वहीं, अमित की गिरफ्तारी के लिए विधायक पर दबाव बनाने पर शरद का कहना है कि सोनी आत्महत्या कांड के बाद से उनका अमित से संपर्क नहीं हुआ है। 

पुलिस ने विधायक का सीडीआर भी निकलवाया है। पुलिस ने शरद, रमेश और रजनीकांत को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की। पुलिस इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि सोनी को प्रताड़ित करने या धमकाने में कहीं शरद का तो कोई हाथ नहीं है।

सोनी ने अमित व रजनीकांत को ठहराया था मौत का जिम्मेदार

MLA accused vowed to introduce you, the party to be charged with third-degree torture
आप महिला कार्यकर्ता ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

इस बात का भी पता किया जा रहा है कि रमेश के अलावा सोनी को धमकाने में और किन-किन लोगों का हाथ है। इधर, मामले की छानबीन कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने रमेश को थर्ड डिग्री देने की बात से इनकार किया है। 

वहीं, अमित की तलाश में बृहस्पतिवार को भी दिल्ली, हरियाणा समेत अन्य जगहों पर पुलिस टीम की छापेमारी जारी रही। गौरतलब है कि रमेश पर छेड़छाड़ और जबरन संबंध बनाने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाने वाली आप की कार्यकर्ता सोनी ने 19 जुलाई को नरेला इलाके में जहरीला पदार्थ पीकर जान दे दी थी।

मरने से पहले दिए गए बयान में सोनी ने रमेश, अमित व रजनीकांत को मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया था। पुलिस आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed