फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   missing three foreigner from Noida

नोएडा से तीन विदेशी लापता, अनहोनी की आशंका

Tue, 13 Oct 2015 08:56 PM IST
Updated Tue, 13 Oct 2015 08:56 PM IST
विज्ञापन
missing three foreigner from Noida

नोएडा के एक बीपीओ में इंटर्नशिप करने आए एक विदेशी युवती समेत दो युवक संदिग्ध हालात में अचानक लापता हो गए हैं। दोनों युवक मिस्र के और युवती टयूनिशिया की नागरिक है। तीनों सेक्टर-2 स्थित बीपीओ में इंटर्नशिप कर रहे थे और सेक्टर-26 में किराये पर रहते थे।

विज्ञापन


इस मामले में बीपीओ संचालक ने नोएडा पुलिस अधिकारियों को सूचित किया है। जिसके बाद सेक्टर-20 पुलिस को मामले की जांच सौंप दी गई है।

सेक्टर-20 थाना अंतर्गत सेक्टर-2 स्थित एक बीपीओ में इंटर्नशिप करने आए 25 से 27 वर्षीय के बीच मिस्र निवासी दो युवक मो. वाही, मुस्तफा और टयूनिशिया निवासी फतन सिद्दकी 15 मई को यहां आए थे।
विज्ञापन

कोठी पर गए तो वहां से यह तीनों नदारद थे

missing three foreigner from Noida

इन तीनों ने सेक्टर-26 स्थित एक कोठी किराये पर रहने के लिए ली। बीपीओ कंपनी के अधिकारी वरुण के अनुसार 9 अक्टूबर से उन्होंने कंपनी आना अचानक बंद कर दिया।


कंपनी के अधिकारी इन्हें तलाशते हुए जब इनके सेक्टर-26 स्थित कोठी पर गए तो वहां से यह तीनों नदारद थे। इतना ही नहीं इनका सामान भी वहां पर नहीं था।

एचएचओ सेक्टर-20 अमरनाथ यादव का कहना है कि अचानक से तीन विदेशियों के लापता होने की सूचना बीपीओ के अधिकारी वरुण से मिली है।

नागरिकों के लापता होने का मामला बेहद गंभीर

missing three foreigner from Noida

यहां विदेशी काम करने आए हुए थे, नियम के अनुसार इसकी जानकारी संबंधित कंपनी को एलआईयू (लोकल इंटेलिजेंस यूनिट) को देनी चाहिए थी।


जबकि यह गंभीर व महत्वपूर्ण जानकारी कंपनी ने इंटेलिजेंस को नहीं दी गई। कंपनी ने तीनों के पासपोर्ट की कॉपी पुलिस को सौंप दी है। मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक मिस्र और टयूनिशया के नागरिकों के लापता होने का मामला बेहद गंभीर है। मालूम हो कि दोनों की देशों में आईएसआईएस जैसे खतरनाक आतंकवादी संगठन का प्रभाव है। पुलिस गंभीरता से मामले की जांच व उन्हें तलाशने का दावा कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed