फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Missing fourth grade student killed

लापता चौथी कक्षा के छात्र की नृशंस हत्या

Mon, 23 Mar 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 23 Mar 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
Missing fourth grade student killed

दिल्ली के शालीमार बाग इलाके से चार दिन पूर्व लापता चौथी कक्षा के छात्र की नृशंस हत्या कर दी गई है। उसका शव रविवार दोपहर समयपुर बादली इलाके से मिला। उसके दोनों हाथ गायब हैं और शव सड़ी गली अवस्था में है। शालीमार बाग थाना पुलिस ने अपहरण और हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मूलत: नवादा बिहार का रहने वाला अमरजीत (10) अपनी मां के साथ नाना रामानंद के घर संजय कैंप में रहता था। उसके पिता मनोज दिल्ली से बाहर काम करते हैं। अमरजीत शालीमार बाग स्थित सरकारी स्कूल की चौथी कक्षा में पढ़ता था। गत 17 मार्च को अमरजीत स्कूल गया था। टिफिन होने पर वह घर आ गया और नानी से दो रुपये देने की जिद करने लगा। नानी के मना करने के बाद वह बिना खाना खाए  घर से निकल गया। उसके बाद वह नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी तलाश करने के बाद शालीमार बाग थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अपहरण का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


रविवार दोपहर एक बजे कंट्रोल रूम को संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर स्थित रेलवे लाइन के पास एक खाई में बच्चे के शव पड़े होेने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि बच्चे के दोनों हाथ गायब हैं। शव पूरी तरह से सड़ चुका था। स्थानीय पुलिस ने आस पास के थानों से गायब होने वाले की बच्चों की जानकारी ली। उसके बाद अमरजीत के परिवार वालों को बुलाया। जिसने शव की पहचान अमरजीत के रूप में की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed